स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 को लेकर निगम ने बनाए 43 ब्रांड एम्बेसडर महापौर व आयुक्त ने जारी किया सूची, जल्द प्रमाण पत्र देकर जिम्मेदारी देगे।अब यह 43 एम्बेस्डर लोगो को स्वच्छता के प्रति आम जनता को जागरुक करेंगे….
दुर्गं। भारत सरकार व राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण प्रारंभ किये जाने के बाद अब नगर निगम ने भी तैयारी तेज कर दी है। विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप निगम ने इसके तहत ही गुरुवार को अधिकारी, पत्रकार, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, शिक्षक,वकील समेत समाज सेवक, व्यवसायी शिक्षा समेत अन्य प्रमुख लोगों को स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है जिसका सूची महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी ने किया।
नगर निगम में इन सभी को जल्द प्रमाण पत्र देकर जिम्मेदारी देगे।अब यह 43 लोग लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरुक करेंगे।इन्होंने लिया स्वच्छ्ता ब्राण्ड एम्बेसडर की जिम्मेदारी वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी डॉ रश्मि भूरे, डीएसपी व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, पत्रकार राजेन्द्र सिंह ठाकुर, धनेंद्र चंदेल, विश्वनाथ पाणिग्रही समाज सेवक, विजय अग्रवाल व्यवसायी, संजय रुंगटा व्यवसायी शिक्षा, राजेंद्र साहू समाज सेवक, मनीष पारख व्यवसायी, राम खत्री व्यवसायी
अट्टू सिंधी व्यवसायी,राजेंद्र पाल सिंह भाटिया समाज सेवक,डॉ एकता चंद्राकर चिकित्सक, डॉ पायल जैन, नविता शर्मा समाज सेवक, रोहित ताम्रकार समाज सेवक, हरमीत होरा समाज सेवक,दर्शन जैन बाल कलाकार, सीता टंडन समाज सेवक, आकर्षी कश्यप समाज सेवक, उर्वशी साहू कलाकार ,श्रीमती एलिजाबेथ रॉय प्रधानाध्यापक, गिरधर शर्मा समाज सेवक चतुर्भुज राठी व्यवसायी, डॉ सुदामा चंद्राकर चिकित्सक,ईश्वर सिंह राजपूत शिक्षक अमित बंछोर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, राजकुमार तिवारी वकील अनिल बल्लेवार व्यवसायी,आशीष अग्रवाल शिक्षा विभाग एवं समाजिक कार्यकर्ता,नवल अग्रवाल समाज सेवक प्रवीण भूतड़ा समाज सेवक प्रवीण तिवारी शिक्षा विभाग नागेंद्र शर्मा वकील,संगीता वाघेला समाज सेवक श्रीचन्द्र लेखवानी चार्टर्ड अकाउंटेंट, झरना गुप्ता पुस्तकालय अध्यक्ष शिक्षक कनक अग्रवाल सामाजिक प्रभावक, मो.आदिल चौहान सामाजिक प्रभावक, फजल फारूकी समाज सेवक शाहिना परवीन महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक कार्यकर्ता के अलावा हंसा शुक्ला शिक्षा विभाग को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
भारत सरकार व राज्य शहरी विकास अभिकरण के आदेश पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 शुरू हो चुका है। ऐसे में नगर निगम के 43 ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छ सर्वेक्षण को मुकाम तक पहुंचाएंगे। ये ब्रांड एम्बेसडर न सिर्फ जनता से फीडबैक लेंगे, बल्कि जगह-जगह जागरूकता अभियान भी चलाएंगे इस कड़ी नगर निगम ने ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में ब्रांड एंबेस्डर के सुझावों के आधार पर एक्शन प्लान बनाया जाएगा और जनता से पूरा फीडबैक लिया जाएगा। नगर निगम अब स्वच्छता सवरेक्षण 2022 में जुट गया है।















