दुर्ग। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय घुघुवा (क) विकास खण्ड पाटन के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान और प्लास्टिक हटाओ-पर्यावरण बचाओ अभियान के माध्यम से ग्रामीण लोगों को जागरूक किया गया तथा शपथ दिलाई गई। छात्र छात्राओं में पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी के साथ जागरूकता दिखाई।
जिसमें प्रमुख रुप से योगदान पुरुषोत्तम तिवारी, शाला समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच लोकेश्वर कुमार साहू जनपद सदस्य ठकेंद्र धनकर, सदस्य ढाल सिंग साहू एवम् विद्यालय के प्राचार्य जीवन लाल वर्मा तथा वरिष्ठ व्याख्याता माधुरी पाल, आचार्य राजेश कुमार महतो, राजेश मण्डल व समस्त शिक्षकों के साथ छात्र छात्राओं ने भाग लिया।














