अनावश्यक अधिभार से बचने संपत्तिकर समय में जमा करने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने करदाताओं से की अपील
भिलाई। भिलाई नगर निगम स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2021, स्टार रेटिंग, सफाई मित्र, सुरक्षा चैलेंज अवार्ड कार्यक्रम में सम्मिलित होगा। अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन भारत के राष्ट्रपति की अध्यक्षता में विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विशेषज्ञों को नामांकित किया है। भिलाई नगर निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी पुरस्कार को लेने पहुंचेंगे। सफाई में उत्कृष्ट कार्य करने के चलते ही इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। शहर की स्वच्छता में अहम योगदान स्थानीय लोगों के चलते ही आज शहर स्वच्छता की ओर बढ़ रहा है।
लोगों ने गीला कचरा, सूखा कचरा एवं भिलाई निगम में कचरे से खाद बनाने के चलते ही शहर से कचरा को खत्म किया है। अहम योगदान सफाई मित्रता के तहत सफाई में कार्यरत कर्मचारियों ने कोविड-19 काल में भी शहर को सफाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसी का परिणाम है कि भिलाई शहर को स्वच्छता रैंकिंग एवं स्टार रैंकिंग के अवार्ड से नवाजा जा रहा है।
भिलाई में 30 नवंबर तक संपत्तिकर जमा करने पर 2% की छूट का मिलेगा फायदा
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के करदाता को सुविधा देने के लिए 30 नवंबर तक संपत्तिकर में 2% की छूट दी जा रही है परंतु इस वित्तीय वर्ष के बाद यानी कि 31 मार्च 2022 के पश्चात संपत्तिकर जमा करने वाले करदाताओं को 1 अप्रैल से 18% अधिभार देना पड़ेगा। माह अप्रैल 2022 में 18% अधिभार के साथ संपत्तिकर लिया जाएगा साथ ही स्वविवरणी प्रस्तुत नहीं करने पर 1000 शास्ती शुल्क भी लिया जाएगा। इसलिए करदाता 30 नवंबर तक 2% छूट का लाभ ले सकते हैं और अनावश्यक अधिभार देने से बच सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा है अपना संपत्तिकर सही समय में जमा कर छूट का लाभ उठा सकते हैं तथा अनावश्यक अधिभार देने से बच सकते हैं। गौरतलब है कि अप्रैल एवं मई माह में करदाताओं को 6.25% की छूट दी गई थी, जून और जुलाई में 5% की रियायत, अगस्त और सितंबर माह में 4% की छूट दी गई थी तथा अक्टूबर और नवंबर में 2% की छूट दी जा रही है। परंतु दिसंबर माह के प्रारंभ से छूट का लाभ नहीं मिल पाएगा। निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे के लगातार मॉनिटरिंग करने से संपत्तिकर जमा करने वाले बकायादार एवं करदाताओं में बढ़ोतरी हुई है। पुराने बकायेदारों से वसूली के लिए निगम प्रशासन सख्त कदम उठा रही है।
बकायेदारों को धारा 173, 174 की नोटिस देने के बाद इन्हें कुर्की वारंट भी जारी किया जा रहा है, वही जो बकायादार है उनकी फेहरिस्त तैयार की जा रही है जिनका नाम सार्वजनिक किया जाएगा। स्वविवरणी की जांच में स्वविवरणी असत्य पाए जाने पर अंतर की राशि का 5 गुना शास्ती अधिरोपित किया जाएगा।















