भिलाई। स्वच्छता ही सेवा है स्वच्छता अभियान टीम का 137 वा सप्ताह इस बार साहू मित्र सभा भिलाई नगर प्रांगण एवं बाउंड्री के बाहर लगे हुए बंबरी, बेरी पेड़ के कटीली झाड़ियों के डालिया सड़क पर दुपहिया वाहन चालकों के लिए बाधा उत्पन्न कर रही थी जो सिर से टकराकर घायल कर देती थी ऐसे कटीली झाड़ियों की कटाई छटाई करते हुए कल होने वाले सामाजिक परिचय सम्मेलन विवाह योग्य युवक युवती सम्मेलन में आने वाले सामाजिक बंधुओं के लिए शुगम रास्ता बनाया गया और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए होने वाले आयोजन के लिए पहले से तैयारी कर व्यवस्थित किया गया और बैठक व्यवस्था तथा सीमित अतिथियों की आगमन को ध्यान में रखते हुए शासन के नियमों का पालन करने के उद्देश्य से दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का परिपालन के लिए व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। आज स्वच्छता अभियान टीम में उपस्थित अमोल दास साहू, उन्मेश साहू, प्रेमचंद साहू, हिराशंकर साहू, भुवन साहू, श्रवण साहू, राजेश साहू, रवि साहू, सनत साहू, दिनेश हिरवानी, भारत साहू, परस साहू, लखेश्वर साहू, हर्षदेव साहू, देवेश साहू, राजू ऊके, छत्रपाल साहू, अस्वनी साहू, रमेश शिववंसी, इंद्रजीत पात्रा, विशेषर कुलदीप आदि का निरंतर सहयोग प्राप्त होता है।









