भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 331 रन का लक्ष्य रखा है। एलिसा हीली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। प्रतिका रावल (75) और स्मृति मंधाना (80) ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी हुई। दोनों की इस पार्टनरशिप के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 48.5 ओवर में 10 विकेट पर 330 रन बनाए हैं। मेहमानों के लिए एनाबेल सदरलैंड ने पांच जबकि सोफी मोलिनेक्स ने तीन विकेट लिए। वहीं, मेगन स्कट और एश्ले गार्डनर को एक-एक सफलता मिली…
विशाखापटनम (ए)। भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन पूरे करने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गईं। भारतीय महिला टीम की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 80 रनों की शानदार पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। बाएं हाथ की बल्लेबाज ने वनडे में 5000 रन पूरे कर लिए और दुनिया में पांचवीं व भारत के लिए ऐसा करने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गईं। बता दें कि, भारतीय टीम का महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से सामना हो रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।















