नईदिल्ली (ए)। भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India, SAI) ने कोच और असिस्टेंट कोच के पदों पर भर्ती 20 अप्रैल 2021 से शुरू हुई थी। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मई 2021 (शाम 5 बजे तक) है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 320 पदों को भरा जाएगा। इनमें कोच के कुल 100 पद और असिस्टेंट कोच के कुल 220 पद शामिल हैं। उम्मीदवार को ध्यान रहे कि इन पदों को संविदा के आधार पर भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
शैक्षणिक योग्यता-
कोच पद के लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने एसएआई, एनएस और एनआईए, या अन्य किसी भारतीय या विदेशी यूनिवर्सिटी से कोचिंग में डिप्लोमा किया हो। या ओलंपिक/वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडल जीता हो या दो बार ओलंपिक में भाग लिया हो या ओलंपिक/अंतर्राष्ट्रीय में शामिल हुए हो या द्रोणाचार्य अवार्ड जीता हो। वहीं असिस्टेंट कोच के लिए एसएआई, एनएस और एनआईए, या अन्य किसी भारतीय या विदेशी यूनिवर्सिटी से कोचिंग में डिप्लोमा होना या ओलंपिक/अंतर्राष्ट्रीय में शामिल हुए हो या द्रोणाचार्य अवार्ड जीता होना अनिवार्य है।
आयु सीमा-
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कोच के लिए आयु सीमा 45 साल और असिस्टेंट कोच के लिए आयु सीमा 40 साल निर्धारित की गई है।
कैसे करें आवेदन-
सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.sportsauthorityofindia.nic.in पर विजिट करें। इसके बाद होमपेज पर दिए गए ऑप्शन Job Opportunities पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुल जाएगा। यहां जॉब लिंक पर क्लिक करें। जिसके बाद एक नया पेज और खुलेगा। यहां कोच और असिस्टेंट कोच के लिए अलग-अलग आवेदन लिंक दिया गया है।
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने कई पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में शामिल होना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं। इंटरव्यू 24 मई से शुरू होंगे और 22 जून तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करने होंगे।
इंटरव्यू डेट और वैकेंसी डिटेल्स
नाम इंटरव्यू डेट पदों
संविदा ड्रिलिंग हैडमेन मई 24, 2021 4 पद
संविदा रिगमेन संविदा ड्रिलिंग मई 27, 2021 5 पद
संविदा इलेक्ट्रिक सुपरवाइजर मई 31, 2021 5 पद
संविदा केमिकल असिस्टेंट जून 3, 2021 10 पद
संविदा असिस्टेंट रिगमेन इलेक्ट्रिक जून 7, 2021 10 पद
संविदा ड्रिलिंग टॉपमेन जून 10, 2021 17 पद
सविंदा असिस्टेंट मेकेनिक-Pump जून 14, 2021 17 पद
Contractual Gas Logger June 17, 2021 20 पद
सविंदा असिस्टेंट मेकेनिक-ICE जन22, 2021 31 पद
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन स्किल कम पर्सनल असेस्मेंट के जरिए होगा। स्किल कम पर्सनल असेस्मेंट में कम से कम 50 फीसदी अंक लाने होंगे।
नोट: जॉब के लिए अप्लाई करने के पूर्ण सम्बन्धित का वेबसाइट विजिये कर डिटेल चेक कर लेवे।















