BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का गोरखधंधा: एक-दो नहीं 5 दर्जन लड़के-लड़कियां गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

स्पा सेंटरों में छापेमारी के दौरान पुलिस को कई लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में भी मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है…

 

भोपाल (ए)। मध्य प्रदेश की राजधानी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारकर बड़ी मात्रा में अनियमितताएं पकड़ीं हैं। छापेमारी में पुलिस ने एक दो नहीं बल्कि पांच दर्जन लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया है। कई स्पा सेंटरों में भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की की जांच करने में जुटी हुई है। भोपाल क्राइम ब्रांच की कई टीमों ने भोपाल के अलग-अलग इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों में छापेमार की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को कई लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में भी मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कमला नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर में 6 लड़के और लड़कियों को पकड़ा गया है, जबकि बागसेवनिया के स्पा से 22 लड़कियों और 18 लड़कों को पकड़ा गया है।

एमपी नगर स्थित स्पा सेंटर से 3 लड़कियां और 5 लड़के और एक अन्य स्पा सेंटर में चार-चार लड़कियां और लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। स्पा सेंटरों में शराब की बोतलों के साथ ही सेक्स टेबलेट भी जब्त की गईं हैं। बताया कि स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट का गंदा धंधा चलाया जा रहा था।

स्पा सेंटर्स पर रेड कर 35 युवतियों और 33 युवकों को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटरों में आकस्मिक छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। छापेमारी में कई लड़कियों और लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। बताया कि छापेमारी की कार्यवाही देर रात तक जारी रही थी। बताया कि छापेमारी में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था।

पुलिस की छापेमारी में लड़कियों और लड़कों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि स्पा सेंटरों में काम करने वाली लड़कियां बाहरी राज्यों की भी हैं। मोटी कमाई का लालच देकर उन्हें सेंटरों में काम करवाया जा रहा था।

भोपाल में स्पा सेंटरों में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। पुलिस छापेमारी में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल रहे थे। छापेमारी में क्राइम ब्रांच के फोर्स का भी इस्तेमाल हुआ था। छापामारी की सूचना मिलते ही कई स्पा सेंटर भी सेंटर को बंद करके भाग गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि जो स्पा सेंटर बंद मिले हैं उन पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

कहां-कितने आरोपी पकड़े गए

  • ग्रीन वैली स्पा सेंटर-बाग सेवनिया: 22 लड़की और 18 लड़के पकड़े गए। शहर में सबसे बड़ी कार्रवाई इसी सेंटर पर हुई। इनमें अधिकतर लड़कियां शहर की थीं। कई लड़कियां बाहरी भी निकलीं। पुलिस सभी का बैकग्राउंड खंगाल रही है।
  • नक्षत्र मानसरोवर कॉम्प्लेक्स-एमपी नगर: 4 युवतियां और 4 युवक पकड़े गए।
  • मिकाशो फैमिली स्पा एंड पर्चकर्म सेंटर आरके टॉवर-एमपी नगर: 3 लड़की और 5 लड़के पकड़े गए।
  • वेलनेस स्पा-कमला नगर: 6 युवतियां और 6 पुरुष पकड़े गए।

हर उम्र की लड़की, मोबाइल पर प्रोफाइल इन सेंटरों पर हर उम्र की लड़की मौजूद थी। ग्राहकों को पसंद कराने के लिए मोबाइल पर उनकी प्रोफाइल भेजी जाती थी। कई दलालों के मोबाइल में लड़कियों की प्रोफाइल मिली है। ग्राहकों को यह प्रोफाइल वॉट्सऐप सहित अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भेजी जाती थी। पसंद आने पर ग्राहकों से काफी मोटी रकम ऐंठी जाती थी। ग्राहकों के अपॉइंटमेंट ऑनलाइन होते थे।

बाहर से भी बुलाई जा रहीं थी लड़कियां इन सेंटर्स पर कई लड़कियां बाहर की मिलीं। पुलिस को शक है इनमें कई छात्राएं भी हो सकती हैं। लड़कियों के पते के आधार पर उनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है ग्राहक से मिलने वाली रकम में मोटा हिस्सा स्पा सेंटर संचालकों को जाता था। बाकी रकम लड़की और दलाल के हिस्से में आती थी।

Related Posts