
बालोद। शनिवार को स्पंदन अभियान के तहत पुलिस विभाग में तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवन शैली विषय पर, एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्टरेट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा और प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ0 प्रमोद गुप्ता द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को पुलिस विभाग में तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में विस्तार से बताया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक, डीआर पोर्ते, डॉ0 राहुल अग्रवाल तथा जिला बालोद के पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।









