BREAKING

Uncategorised

स्पंदन अभियान के तहत एसएसपी अजय यादव ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को उपहार भेंटकर दीपावली की बधाई दी


रायपुर। आज दिनांक 12.11.2020 को पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के द्वारा चलाये जा रहे स्पंदन अभियान के तहत पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, अपुअ (शहर) लखन पाटले, अपुअ (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक, लाईन मणिशंकर चंद्रा एवं रक्षित निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी के द्वारा शहीद स्व. विनोद चौबे, शहीद स्व. युगल किशोर वर्मा, शहीद स्व. दुष्यंत सिंह के परिजनों से प्रत्यक्ष रूप से भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किये गये तथा उनके कुशल क्षेम की जानकारी ली गई। इसी प्रकार इकाई में निवासरत अन्य सभी शहीद परिवार हेतु अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके निवास स्थान जाकर प्रत्यक्ष भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई एवं परिवारजनों के कुशल क्षेम की जानकारी ली गई।

Related Posts