एशियाई खेलों का आयोजन 2023 में चीन के हांग्जो शहर में होगा, चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद इस खेल को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब जब मामले कम हो रहे हैं, तो नये डेट की घोषणा कर दी गयी है, हांग्जो शंघाई से 200 किमी से भी कम दूरी पर स्थित है…
नईदिल्ली (ए)। स्थगित हुए एशियाई खेलों का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है. एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने नये शेड्यूल की घोषणा करते हुए बताया कि 2023 में एशियाई खेलों का आयोजन किया जाएगा। एशियाई खेलों का आयोजन 2023 में 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक किया जाएगा. ओसीए ने कहा, कार्यबल ने पिछले दो महीनों में चीन ओलंपिक समिति (सीओसी), हांग्जो एशियाई खेलों की आयोजन समिति (एचएजीओसी) और अन्य हितधारकों के साथ खेलों के आयोजन के लिए उपयुक्त समय ढूंढने काफी विचार-विमर्श किया. इन खेलों के आयोजन को अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की तारीखों से अलग रखना था।
एशियाई खेलों का आयोजन 2023 में चीन के हांग्जो शहर में होगा. चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद इस खेल को स्थगित कर दिया गया था. लेकिन अब जब मामले कम हो रहे हैं, तो नये डेट की घोषणा कर दी गयी है. हांग्जो शंघाई से 200 किमी से भी कम दूरी पर स्थित है।
मालूम हो एशियाई खेलों के 19वें सत्र का आयोजन इस साल 10 से 25 सितंबर तक होना था, लेकिन चीन में कोरोना वायरस मामले के बढ़ने के बाद इस साल छह मई को इन खेलों को स्थगित कर दिया गया था।
Postponed Asian Games set to start in September 2023. The 19th edition of the Asian Games will be held in Hangzhou, China from September 23 to October 8 next year.
— ANI (@ANI) July 19, 2022
सीओसी ने कहा, हम ओसीए और एचएजीओसी के साथ मिलकर खेलों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्य को आगे बढ़ायेंगे।















