BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्टेडियम में मौजूद अधिकारियों ने दुर्ग कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को जो भी बाते बताई है वो सब झूठ है : भूपेन्द्र यादव

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के पार्षद और जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरे जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ का यह पहला ऐसा मामला है जिसमें सरकार खेल परिसर में शराब दुकान संचालित करना चाह रही है और संचालित करना शुरू भी कर दी है। हमने कई दिनों तक विरोध किया जिसमें महिलाएं भी बैठी थी लेकिन जबरदस्ती बल पूर्वक शासन ने पुलिस लगाकर दुकान संचालित कर दी। जिसका हम पूरी तरह से विरोध कर रहे है। 29 अक्टूबर को भिलाई निगम की सामान्य सभा थी, मै दस बजे घर से निकला तो स्टेडियम पहुंचा, जहां पर अंदर फोर्टिन सलेक्शन मैच आयोजित था, हमलोगों के द्वारा एक एकेडमी संचालित की जाती है जिसमें 80- 90 बच्चे वहां पर प्रैक्टिस करने आते है। हम लोग उन्हीं मैचों की तैयारी के लिए मैदान पहुंचा तो मैने देखा कि वहां भारी मात्रा में पुलिस बल उस स्टेडियम के पास था, मै वहां पहुंच कर जानकारी ली तो पता चला कि यहां शराब दुकान संचालित करने की तैयारी थे, शराब की पेटियां को दुकानों में रखा जा रहा था, वहां किसी से कोई बात नहीं हो पाई, डायरेक्ट वहां पर सीएसपी नायक साहब ने फोन किया और क्राइम ब्रांच की टीम आई और मुझे सीधे उठाकर केंद्रीय जेल दुर्ग ले गए।

मैने पूछा कि कारण क्या है, मुझे क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है? किसी ने कुछ भी बताना उचित नहीं समझा और सीधे जेल ले गए, क्राइम ब्रांच की टीम के चार पांच सिपाही थे उसने मेरा मोबाइल भी छीनने की कोशिश की जिससे मोबाइल की स्क्रीन टूट गई।

स्टेडियम में मौजूद अधिकारियों ने दुर्ग कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को जो भी बाते बताई है वो सब झूठ है। मै सीएसपी साहब को मीडिया के माध्यम से दावे के साथ कहता हूं कि आप मुझे बताइए कि आपके पास कोई भी ऐसा एविडेंस हो, जिसमें मैं कही भी ऐसा दिख रहा हूं कि मैने शटर बंद किया हो। मेरे ऊपर एक और आरोप लगाया गया है मैने वहां पर आबकारी विभाग की महिला पदाधिकारी के साथ अभद्रता की है जबकि ऐसी कोई बात ही नहीं हुई वहां पर। मै वहां गया मुश्किल से पांच से छह मिनट के अन्दर ही वहां से जेल ले जाया गया और मनगढ़ंत बातें कलेक्टर साहब और एसपी साहब को बताई गई।

अब मुझे ऐसा लग रहा है कि सरकार है शासन- प्रशासन मुझ पर झूठे केस भी लगा देगी, ये कई बड़ी बात नहीं है। ये आशंका बनी हुई है। हम शराब दुकान और स्थान का विरोध कर रहे है पहले भी कर रहे थे और आगे भी शान्ति ढंग से करेंगे। मै छावनी एसडीएम साहब के पास गया था अनुमति के लिए की हम शांति ढंग से विरोध प्रदर्शन करेंगे आप जिस जगह पर अनुमति देंगे उसी जगह पर बैठेंगे लेकिन एसडीएम पिस्दा सर से एक लाइन में मना कर दिया कि हम कोई अनुमति नहीं देंगे और आप लोग अगर विरोध करेंगे तो शासकीय कार्य में बाधा डालेंगे तो कार्यवाही करेंगे।
हमारा विरोध अभी भी रहेंगे महिलाएं, बच्चे सभी भजन कीर्तन कर विरोध करेंगे, शराब दुकान से कुछ दूरी पर बैठेंगे।

स्टेडियम परिसर के ए वन और बी टु दुकान में शराब दुकान खुल रहा है। झूठी बातें बताकर कलेक्टर साहब और एसपी साहब को बार बार गुमराह किया जा रहा है।

एमआईसी में कमिश्नर साहब ने इस प्रस्ताव को लाया था लेकिन सामान्य सभा में प्रस्ताव पारित नहीं है। मै जोन समिति का अध्यक्ष होने के नाते यह बता रहा हूं कि मेरी बिना जानकारी के यह प्रस्ताव जोन कमिश्नर ने बनाकर भेजा कमिश्नर साहब के पास और उन्होंने आगे बढ़ाकर उसको पारित करवाया।

जब मुझे यहां से केंद्रीय जेल ले जाया गया, जो गिरफ्तारी पंचनामा बनाया गया था उस पर पदमनाभपुर के टीआई है राजकुमार जी के द्वारा मुझ पर दबाव बनाया गया की इस पर साइन करें और मै जब पूछा कि मेरा हक है मुझे बताईए कि मुझे क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है, मैने क्या किया है तो उनके द्वारा नहीं बताया गया। उनके द्वारा मेरे साथ गाली गलौज की गई, मां की गाली दी गई, मैने इसका विरोध किया तो मेरे साथ फिर से अभद्र भाषा का उपयोग किया और मारने की बात कही। कलेक्टर साहब एसपी साहब थाने के प्रभारी को इतना हक किसने दिया कि वो किसी को भी मां बहन की गाली देगा और किसी को भी मारेगा। मै इसकी लिखित में शिकायत करूंगा।

वहीं भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जोन अध्यक्ष के साथ है, हम लोग शांति पूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। ये विरोध उस क्षेत्र की जनता के द्वारा किया जा रहा है। खेल परिसर का नाम महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम से पर और वहां पर शराब दुकान खोलना उनके अपमान की बात है। शराब और नशे की वजह से भिलाई में एक माह में लगभग 15 हत्याएं हुई है। इसका मूल कारण नशा है। हम शराब दुकान और स्थल दोनों का विरोध करते है। नीचे के अधिकारी कलेक्टर साहब और एसपी साहब को गलत जानकारी देकर अपनी बातों को सही साबित करवा रहे है। आयुक्त महोदय कलेक्टर साहब को गुमराह कर रहे है। सही जानकारी ले और दिग्भ्रमित करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्षद जगदीश, एम गोपाल, हरिराम यादव आदि मौजूद रहे।

Related Posts