भिलाई। अग्नि महिला कल्याण समिति के तत्वधान में बचपन के रंगडॉ. संगीता शाह संग के कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान वैशाली नगर के कैम्प-2 लिंक रोड़ बाल मंदिर स्कूल में छोटे छोटे बच्चे-बच्चियों के स्वच्छता, पोषण,मानसिक विकास, सुरक्षा के विषय में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में बच्चो के पालकों, शिक्षक -शिक्षिकाओं से सार्थक संवाद का अवसर प्राप्त मिला। डॉ संगीता शाह ने कहा कि सार्थक संवाद से लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या को सुलझाने और परेशानियों को जानने का अवसर मिलता है। इसके अलावा संवाद से एक दूसरे को समझने जानने का मौका मिलता है।
संवाद से लोगों में जागरुकता भी लगाई जा रही है। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक अमर सोनकर,स्कूल के हेड टीचर शोभा गुप्ता, पायल गुप्ता, प्रेम गहलोत ,मुन्ना आर्य, शिव राज शर्मा, जी,बी चिन्ना राव, कमल रंदीवे, बी॰संतोष कुमार,,बहिरु आवरे समेत पालक बच्चे शामिल हुए।









