रायपुर। थाना खरोरा के ग्राम माठ के पास मुखबिर सूचना के आधार पर रायपुर की तरफ जाते स्कूटी सवार 2 व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिनके पास से 4 जरीकेन में राखे हुए 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ। आरोपियों अनूप कुमार ड़े पिता स्व. एम जी डे आयु 60 वर्ष निवासी दलदल सिवनी थाना पंडरी व दुर्गेश कुमार साहू पिता हिरावन साहू आयु 24 साल निवासी सड्डू थाना विधानसभा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 178/21 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम तहत पंजीबध्द कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। प्रकरण 20 लीटर महुआ शराब के अतिरिक्त परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन क्रमांक CG-04-NA-6496 को विधिवत जप्त किया गया है।











