BREAKING

Uncategorised

स्कूटी की डिक्की में छुपाकर ले जा रहे 8000/-₹ का गांजा पुलिस ने किया जप्त, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। एसएसपी अजय यादव के आदेंशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल, सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी अटल नगर नया रायपुर के मार्ग दर्शन में थाना गोंबरा नवापारा द्वारा थाना प्रभारी प्रशांत खाण्डें प्रशिक्षु डीएसपी के निर्देशन में मादक पदार्थ (गांजा) के अवैध परिवहन विक्रय आदि पर सख्ती से लगाम लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी कडी में आज दिनांक 09.10.2020 को दोंपहर 15:45 बजें मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करतें एक आरोंपी कों पकडकर कार्यवाही की गई। मुखबिर सें मिली सूचना के आधार पर थाना के उपनिरीक्षक के.सी. दास नें आरक्षक क्रमांक 1505 पुकलाल साहू के साथ पारागॉव घोंट मार्ग पर स्थित हनुमान मदिंर के पास एक सफेद रंग के स्कुटी क्रमांक सीजी-04-एमडब्ल्यू-9938 कों रोंककर गाडी की डिक्की की तलाशी ली गई तों उसमें छिपाकर रखा हुआ गांजा बरामद हुआ, जिसका समक्ष गवाहों की उपस्थिति मे तौल कराने पर वजन 1 किलो 800 ग्राम निकला। स्कूटी चालक आरोपी व्यक्ति का नाम पता पुछने पर राजेन्द्र उर्फ घुंघरू पिता स्व. प्रकाश निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी पारागांव थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छ.ग. बताया, इसके बाद आरोपी को जप्त गांजा और स्कूटी के साथ हिरासत मे लेकर थाना लाया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 409/2020 धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही की जा रही है। जप्त गांजा का बाजार कीमती 8,000 रूपये है।

Related Posts