आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के लिए KKR के फिल साल्ट ने विस्फोटक पारी खेली. साथ ही सौरव गांगुली का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया…
कोलकाता (ए)। आईपीएल 2024 का 47वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. यह मैच कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में खेला गया था. इस मैच में नाइट राइडर्स ने शानदार जीत दर्ज की, जिसमें फिल साल्ट की विस्फोटक पारी का अहम योगदान रहा.अपनी विस्फोटक पारी की बदौलत फिल साल्ट ने सौरव गांगुली का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान फिल साल्ट ने सौरव गांगुली के 14 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. दरअसल, साल्ट अब ईडन गार्डन्स में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था, जिन्होंने साल 2010 में 7 पारियों में 331 रन बनाए थे।
गौर करने वाली बात ये है कि गांगुली खुद मैदान में मौजूद थे, जब साल्ट ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा. फिलहाल साल्ट ने ईडन गार्डन्स में खेले गए 6 मैचों में 186 के स्ट्राइक रेट और 68 की औसत से कुल 344 रन बना लिए हैं. उनके नाम 4 अर्धशतक भी दर्ज हैं, जिनमें से उनका हाईएस्ट स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बना 89 रन नाबाद रहा।
ईडन गार्डन्स में एक सीज़न में केकेआर के लिए सबसे ज़्यादा रन
| प्लेयर | रन | सीजन |
| फिल साल्ट | 344 | 2024 |
| सौरव गांगुली | 331 | 2010 |
| आंद्रे रसेल | 311 | 2019 |
| क्रिस लिन | 303 | 2019 |
Delhi Capitals बनाम फिल साल्ट
आईपीएल 2024 के 47वें मैच में सिर्फ 155 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की शुरुआत ही धमाकेदार रही. साल्ट ने सुनील नारायण के साथ मिलकर पावरप्ले में ही 79 रनों की साझेदारी कर डाली. 27 साल के साल्ट ने मात्र 33 गेंदों में 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
इस पारी के दम पर साल्ट अब IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उनके 9 मैचों में 49 की औसत और 180 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ कुल रन हैं 392.
















