परीक्षा पे चर्चा का यह 8वां संस्करण होगा जो कि 10 फरवरी 2025 को दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करेंगे…
नईदिल्ली (ए)। इस साल होने वाले बोर्ड एग्जाम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आठवां संस्करण 10 फरवरी 2025, सोमवार को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम स्थल पर आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में 5 करोड़ से भी अधिक बच्चों को संबोधित करेंगे जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
इस साल का आयोजन पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगा, क्योंकि इस कार्यक्रम में जो अब तक के रिकॉर्ड स्टूडेंट शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 5 करोड़ से अधिक छात्र, शिक्षक और पैरेंट्स शामिल हैं। यह कार्यक्रम 10 फरवरी को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में न सिर्फ छात्र और शिक्षक बल्कि इस बार कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी। इसमें दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर और छह बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम का नाम शामिल है। कई अध्यात्मिक गुरु भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए जनसत्ता.कॉम के इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आठवां संस्करण 10 फरवरी 2025, सोमवार को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम स्थल पर आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में 5 करोड़ से भी अधिक बच्चों को संबोधित करेंगे जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर का नाम शामिल है। वहीं खेल की दुनिया से 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरिकॉम भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके अलावा धर्मगुरु भी इस कार्यक्रम में सद्गुरु समेत कई धार्मिक गुरु उपस्थित रहेंगे।
इस साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 36 छात्रों का चयन किया गया है, जो राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बोर्ड के सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सीबीएसई और नवोदय विद्यालय से हैं।
परीक्षा पे चर्चा 2025 में सात ज्ञानवर्धक एपिसोड दिखाए जाएंगे, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियां छात्रों को जीवन और सीखने के आवश्यक पहलुओं पर मार्गदर्शन देने के लिए एक साथ आएंगी।
परीक्षा पे चर्चा 2025 का प्रसारण दूरदर्शन के डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया तथा प्रमुख निजी चैनलों सहित कई प्लेटफॉर्म पर भी होगा। इस कार्यक्रम को शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और शिक्षा मंत्रालय के एक्स (ट्यूटर) अकाउंट पर भी देखा जा सकता है।
इसके अलावा परीक्षा पे चर्चा 2025 का सीधा प्रसारण रेडियो चैनलों- ऑल इंडिया रेडियो मीडियम वेव, ऑल इंडिया रेडियो एफएम चैनल पर भी किया जाएगा। पीएमओ, शिक्षा मंत्रालय, दूरदर्शन, MyGov.in की वेबसाइटों पर भी लाइव वेब स्ट्रीमिंग की जाएगी।
पीएम मोदी ने सभी परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा पे चर्चा 2025 देखने का आग्रह करते हुए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है, ‘परीक्षा पे चर्चा’ वापस आ गई है और वह भी नए और जीवंत प्रारूप में! सभी परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से पीपीसी 2025 देखने का आग्रह करता हूं, जिसमें तनाव मुक्त परीक्षा के विभिन्न पहलुओं को कवर करने वाले 8 बहुत ही दिलचस्प एपिसोड शामिल हैं! “
















