BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

सोमवार को एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए 7 मेडल, जानिए आज 10वें दिन भारत के इवेंट्स का शेड्यूल

सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने 7 मेडल जीते. इन 7 मेडल्स में एथलीटों ने 5 मेडल भारत की झोली में डाले. वहीं, आज का खेल समाप्त होने तक तेजस्विन शंकर 4260 अंक के साथ डेकॉथलॉन के टॉप पर हैं…

नईदिल्ली (ए)। एशियन गेम्स में सोमवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा. सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने 7 मेडल जीते. इन 7 मेडल्स में एथलीटों ने 5 मेडल भारत की झोली में डाले. वहीं, आज का खेल समाप्त होने तक तेजस्विन शंकर 4260 अंक के साथ डेकॉथलॉन के टॉप पर हैं. भारतीय टीम को 400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर मेडल मिला. आज दिन की शुरूआत में स्केटर्स ने 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते. इसके बाद दोपहर में टेबल टेनिस के विमेंस डबल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मिला. जबकि शाम में एथलेटिक्स के इवेंट शुरू हुए।

भारत ने स्केटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता. स्केटिंग के 3000 मीटर रिले में 4:34.861 समय के साथ विमेंस टीम ने मेडल अपने नाम किया. वहीं, इसके बाद मेंस टीम ने रिले इवेंट में 4:10.128 समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल भारत की जेली में डाल दिया।

हालांकि, टेबल टेनिस में सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी को सेमीफाइनल में कोरिया के पेयर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस तरह सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी को ब्रॉन्ज मेडल मिला. कोरिया के खिलाड़ी ने भारतीय जोड़ी को 1-7, 8-11, 11-7, 8-11, 9-11, 11-5, 2-11 से हराया।

विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में भारत के लिए पारुल चौधरी ने सिल्वर जीता. जबकि इसी इवेंट में प्रीति ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया. विमेंस लॉन्ग जंप में सोजन ने सिल्वर जीता विमेंस लॉन्ग जंप में 6.63 मीटर की जंप के साथ सिल्वर अपने नाम किया. इसके अलावा मिक्स्ड रीले टीम को सिल्वर ​भारत के ​​​​​​मुहम्मद अनस, जिस्ना मैथ्यू, ऐश्वर्या मिश्रा, सोनिया बैश्य, मुहम्मद अजमल ने मिक्स्ड रीले में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।

वहीं, इसके अलावा हॉकी में भारतीय मेंस टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेला और 12-0 से एकतरफा जीत हासिल की. भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह ने 3-3 गोल दागे. अभिषेक ने दो गोल दागे. साथ ही अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, निलाकांता शर्मा और गुरजंत सिंह ने 1-1 गोल किया।

एशियन गेम्स के दसवें दिन भारतीय क्रिकेट टीम और कबड्डी टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी. ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सामने नेपाल की चुनौती होगी. भारत-नेपाल के बीच मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 6.30 बजे शुरू होगा. इसके अलावा भारतीय कबड्डी टीम बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरूआत करेगी।

मंगलवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, किंदामी श्रीकांत समेत कई अन्य मैदान पर उतरेंगे. इसके अलावा स्क्वैश में दीपिका पालिक्कल पर निगाहें रहेंगी. भारतीय आर्चरी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. वहीं, इससे पहले एशियन गेम्स के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 7 मेडल जीते. अब तक भारत 60 मेडल जीत चुका है. जिसमें 13 गोल्ड मेडल के अलावा 24 सिल्वर मेडल और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.

मंगलवार को भारत के इंवेंट्स-

भारत बनाम बांग्लादेश कबड्डी
समय: सुबह 6 बजे

भारत बनाम नेपाल क्रिकेट मैच
समय- सुबह 6.30  बजे

मेंस सिंगल्स राउंड 32 मैच में एचएस प्रणय बनाम बटदावा मुंखबत (मंगोलिया)
समय: 8:10 बजे सुबह

वीमेंस सिंगल्स राउंड 32 मैच में पीवी सिंधु बनाम सू वेन-ची (चीनी ताइपे)
समय: सुबह 8:50 बजे

वीमेंस सिंगल्स राउंड 32 मैच में अश्मिता चालिहा बनाम ग्रेगोरिया टुनजुंग (इंडोनेशिया)
समय: सुबह 10:50 बजे

महिला युगल राउंड 32 मैच में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद बनाम अब्दुल रज्जाक एन (मालदीव) और अब्दुल रज्जाक
समय: दोपहर 12:50 बजे

महिला युगल राउंड 32 मैच में तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा बनाम इस्माइल फतुहुल्ला और एए रशीद (मालदीव)
समय: दोपहर 2:10 बजे

कंपाउंड महिला व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल में ज्योति सुरेका वेन्नम बनाम एडेल ज़ेक्सेनबिनोवा (कजाकिस्तान)
समय: सुबह 6:10 बजे

कंपाउंड महिला व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल में अदिति स्वामी बनाम एम्पारो कोजुआंगको (फिलीपींस)

समय: सुबह 6:30 बजे

कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल में अभिषेक वर्मा बनाम एंड्री ट्युटुन (कजाकिस्तान)

समय: सुबह 7:50 बजे

मिश्रित युगल ग्रुप मैच में अभय सिंह और अनाहत सिंह बनाम जापान
समय: सुबह 8:30 बजे

मिश्रित युगल ग्रुप मैच में दीपिका पलिक्कल और हरिंदर संधू बनाम हांगकांग

समय: सुबह 10 बजे

महिलाओं की 800 मीटर हीट 2 में हरमिलन बैंस
समय: सुबह 6:48 बजे

पुरुषों की 4×400 मीटर रिले हीट
समय: सुबह 7:10 बजे

सॉफ्ट टेनिस – भारत की महिला टीम का ग्रुप मैच जापान, चीन, मंगोलिया और वियतनाम से होगा. भारत की पुरुष टीम के ग्रुप मैच कंबोडिया, थाईलैंड, चीनी ताइपे और दक्षिण कोरिया से होंगे
समय: सुबह 9 बजे से

रॉक क्लाइंबिंग – महिलाओं की स्पीड क्वालिफिकेशन में अनीशा वर्मा और शिवप्रीत पन्नू
समय: सुबह 9 बजे

रॉक क्लाइंबिंग – पुरुषों की स्पीड क्वालिफिकेशन में अमन वर्मा और धीरज बिराजदार
समय: सुबह 9:40 बजे

गोताखोरी – पुरुषों की 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड प्रारंभिक में लंदन सिंह और सिद्धार्थ परदेशी
समय: सुबह 10:30 बजे

सेपकटकरा – पुरुष ग्रुप मैच में भारत बनाम दक्षिण कोरिया

समय: सुबह 6:30 बजे

एथलेटिक्स – पुरुष डिकैथलॉन में तेजस्विन शंकर
समय: प्रातः 6:30 बजे

कैनो स्प्रिंट – सोनिया देवी महिला कयाक सिंगल 500 मीटर फाइनल में
समय: सुबह 7:45 बजे

कैनो स्प्रिंट – पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर फ़ाइनल
समय: सुबह 8:20 बजे

कैनो स्प्रिंट – महिलाओं की कयाक चार 500 मीटर फ़ाइनल में सोनिया देवी, पार्वती गीता, बिनीता चानू और दिमिता देवी
समय; सुबह 9:15 बजे

कैनो स्प्रिंट – महिला कैनो डबल 200 मीटर फाइनल में कावेरी और नेहा देवी
समय; 9:30 सुबह

बॉक्सिंग – महिलाओं के 54 किग्रा सेमीफाइनल में प्रीति बनाम चांग युआन (चीन)
समय: सुबह 11:30 बजे सुबह

मुक्केबाजी – महिलाओं के 75 किग्रा सेमीफाइनल में लवलीना बोर्गोहेन बनाम बाइसन मानेकोन (थाईलैंड)
समय: दोपहर 12:00 बजे

मुक्केबाजी – पुरुषों के 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल में सचिन बनाम ल्यू पिंग (चीन)
समय: शाम 5:15 बजे

मुक्केबाजी – पुरुषों के +92 किग्रा सेमीफाइनल में नरेंद्र बनाम कामशीबेक कुंकाबायेव
समय: शाम 6:30 बजे

एथलेटिक्स-महिला ऊंची कूद फाइनल में पूजा और रूबीना यादव
समय: शाम 4:30 बजे

एथलेटिक्स – विथ्या रामराज महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में
समय: शाम 4:50 बजे

एथलेटिक्स – पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में यशस पलाक्ष और संतोष कुमार तमिलरासन
समय: शाम 5:05 बजे

एथलेटिक्स – महिलाओं की 5000 मीटर फ़ाइनल में अंकिता और पारुल चौधरी
समय: शाम 5:20 बजे

एथलेटिक्स – महिला भाला फेंक फाइनल में अन्नू रानी

Related Posts