BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सोने का जेवर चोरी करने वाले दो शातिर चोर 06 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 5 लाख रुपए का 100% जेवर बरामद

पुलिस की शातिर चोरों पर बड़ी कार्यवाही 06 घण्टे के अंदर चोरी का दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस द्वारा 100 % रिकवरी की गयी, आरोपियों से 31 नग सोने के मंगलसुत्र पैंडल 01 नग मो.सा. जुमला कीमती करीबन 06 लाख रूपये बरामद…

मोहला। प्रार्थी मनोहर लाल जैन पिता सुकलाल जैन उम्र 59 साल साकिन दल्लीराजहरा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद ने थाना मोहला आकर दिनांक 25.09.2022 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया। दिनांक 29.08.2022 दिन सोमवार को हर सप्ताह की भाति ग्राम गोटाटोला जाकर सोने चांदी का दुकान लगाया था। दुकान में काफी भीड़ भाड़ थी। ग्राहको को सोने चांदी का सामान दिखा रहा था। दोपहर करीबन 03.15 बजे जब भीड़ भाड़ कम हुआ तो देखा की मेरे दुकान में रखा हुआ मंगल सूत्र लॉकेट का मंगल सूत्र लॉकेट डबल कुन्दा एवं सिंगल कुन्दा करीबन 25-30 नग वजन करीबन 85 ग्राम अनुमानित लागत 5 लाख रूपये नहीं था। मै अपने आभुषणो को पहचानता हूँ उसमें टीजे मार्क लगा हुआ है।

जिसे कोई अज्ञात चोर भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर – अं . चौकी अक्षय कुमार मोहला मानपुर चौकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुरै के मार्ग दर्शन में निरीक्षक आर्शिवाद राहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी हेतु लगाया गया था।

पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना पर संदिग्ध आरोपियों रोशन कुमार उसारे पिता कैलाशु उम्र 30 वर्ष ग्राम तोलुम थाना मोहला एवं दिवाकर सलामें पिता स्व . परशुराम उम्र 22 साल ग्राम तोलुम थाना मोहला जिला मोहला मानपुर – अं चौकी को तलब कर पूछताछ पर गोलमोल जवाब दे रहे थे दोनों से फिर अलग – अलग हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध करना कबूल किया और उक्त चोरी किये सोने के मंगलसुत्र लॉकेट 31 नग एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल होण्डा साईन को दोनों आरोपियों से बरामद कर जप्त किया गया है। इस प्रकार अपराध पंजीबद्ध होने के मात्र 06 घंटे के में ही पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उक्त दोनों आरोपियों रोशन कुमार उसारे एवं दिवाकर सलामें को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है। आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक कमलेश बंजारे, सउनि जगमोहन कुंजाम, प्र.आर. गौतम भुआर्य, भरत मंडावी, आरक्षक तुमेन्द्र रात्रे , नंदकुमार यादव, गजेन्द्र देवांगन, हामिद यादव, राम स्नेही, गिरीश कोमा, किशोर धीव, रघुवीर कुशवाहा, प्रभुराम, बसंत, म आर . लिलेश्वरी भंडारी, रजनी , रुशाली म.स.आर. ममता , स . आर . चतुर राम, शत्रुघन कोवाची, सैनिक विश्राम साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Posts