BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी रविवार तड़के ठाणे से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस सुबह 9 बजे करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

बृहस्पतिवार तड़के उनके बांद्रा अपार्टमेंट में कई बार चाकू से हमला किया गया। उन्हें गंभीर चोटें आने के बाद तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया…

 

मुंबई (ए)। मुंबई पुलिस के द्वारा रविवार तड़के ठाणे से गिरफ्तार एक आरोपी विजय दास ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी विजय दास रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम करता है।

मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपा रहा था। इस मामले में मुंबई पुलिस डीसीपी जोन IX कार्यालय में सुबह नौ बजे प्रेस वार्ता करेगी।

बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर में घुसकर बुधवार देर रात एक शख्स ने हमला कर दिया, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि अब अभिनेता की स्थिति में सुधार हो रही है। आशा है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

दूसरी ओर दुर्ग आरपीएफ ने सैफ अली खान पर हमले के मामले शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया।

इसको लेकर आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा एक फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी गई थी, जिसके आधार पर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया।

 

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफल रही और 2.5 इंच लंबा चाकू निकाला गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैफ फिलहाल खतरे से बाहर हैं, और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Related Posts