दुर्ग। आज दिनांक -31.08.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय , दुर्ग में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1 – उप निरीक्षक अमरनाथ तिवारी , 2 – उप निरीक्षक रामसहाय सिह राजपूत 3 – प्रधान आरक्षक 970 मोतीराम साहू 4 – प्रधान आरक्षक क्रमांक 858 अरविंद कुमार 5- प्रधान आरक्षक क्रमांक 1278 सीताराम सोनी का सम्मान / विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ दिया जाकर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 40 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये एवं उनके परिवार के सदस्यों ने अपने अनुभव एवं भावनाओं को साझा किया। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा सभी के उद्बोधन के पश्चात् अपने वक्तव्य में कहा कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है, आपने पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षों तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हूँ और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों ने जो अनुभव साझा किए है , और उन्होंने जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है। हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें।

पुलिस अधीक्षक , दुर्ग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी / कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस कार्यक्रम में अन्नत साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नीलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक, सूबेदार तृप्ति सिंह राजपूत, रक्षित केन्द्र दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय/रक्षित केन्द्र , दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।















