BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को एसएसपी अजय यादव ने बिदाई देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

रायपुर। सोमवार को कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर में जिला पुलिस बल के 01 उप पुलिस अधीक्षक, 01 सहायक उप निरीक्षक एवं 02 प्र. आरक्षकों को उनकी अर्ध्वर्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण होने पर उमनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक लखन पटले, उप पुलिस अधीक्षक मनी शंकर चंद्रा द्वारा विभाग से सेवानिवृत्त हुए उप पुलिस अधीक्षक दिलीप मित्रा, सउनि मो. फारुख, प्र. आर. 70 संतराम वर्मा एवं प्र. आर. 960 दलजीत सिंह को पूरे मान सम्मान के साथ समारोह आयोजित कर विदाई तथा भविष्य के लिये शुभकामनाये दी गयी।


उप पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया गया कि अपने अनुरोधों को सदैव विभाग से साझा करते रहेंगे। यह आशा भी की गई कि आप सभी लोग दीर्घायु एवं निरोगी रहे। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी, सूबेदार गोविंद वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के 50 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts