भारतीय सेना की पहली महिला सोल्जर स्काईडाइवर, मंजू ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर ये मुकाम हासिल किया है, इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है…
नईदिल्ली (ए)। महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं. ये साबित करके दिखाया है लांस नायक मंजू ने. मंजू भारतीय सेना की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बन गई हैं. उन्होंने 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई है. मंजू ने ये कारनामा मंगलवार, 15 नंवबर 2022 को किया था. हालांकि, इसकी जानकारी ईस्टर्न कमांड ने आज साझा की है।
दरअसल मंजू पूर्वी कमान की लांस नायक हैं और उन्होंने एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर से छलांग लगाई. इसके बाद वो भारतीय सेना की पहली महिला सैनिक स्काई डाइवर बन गई हैं. ईस्टर्न कमांड ने कहा है कि मंजू का ये प्रेरक कारनामा सेना में अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम करेगा. उन्होंने ये भी बताया कि मंजू सेना पुलिस की जवान हैं।
ईस्टर्न कमांड ने जारी किया वीडियो: मंजू के इस कारनामे का वीडियो ईस्टर्न कमांड ने जारी किया है. इस वीडियो में मंजू सेना के एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर में सवार हैं और बाद में वो छलांग लगा देती हैं. इसके बाद वो हवा में तैरती हुई नजर आती हैं. इसके साथ ही इस वीडियो के शुरुआत में उनकी ट्रेनिंग के कुछ फोटो भी दिखाए जाते हैं. हवा में तैरती मंजू का पैराशूट उनके साथ कूदे दो ट्रेनर खोलते हैं. इस वीडियो को आर्मी एडवेंचर विंग ने जारी किया है।
आर्मी एंडवेंचर विंग ने दी ट्रेनिंग: मंजू की ट्रेनिंग के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा है कि मंजू को भारतीय सेना की एडवेंचर विंग की स्काईडाइविंग ट्रेनिंग टीम ने डाइव लगाने के लिए ट्रेनिंग दी थी. सेना के अधिकारियों ने ये भी कहा कि लांस नायक मंजू भारतीय सेना की पहली महिला सैनिक स्काईडाइवर बन गई हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1592894279470706688?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1592894279470706688%7Ctwgr%5Edf819ad68423080da30f191641e70889ba9dd9bb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Flance-naik-manju-of-eastern-command-became-1st-woman-soldier-sky-diver-of-indian-army-2260860















