पुलिस टीम ने मंगलवार रात होटल में छापा मारा तो खलबली मच गई। कमरों के दरवाजे खुलवाए तो पुलिसकर्मी दंग रह गए। पुलिस ने अलग-अलग कमरों से तीन युवकों और सात युवतियों को पकड़ लिया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई…
बरेली (ए)। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। होटल के कमरों से सात युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक मौके से देह व्यापार के 82500 रुपये और अश्लील सामग्री बरामद हुई है। पकड़ी गईं युवतियां अलग-अलग शहरों की रहने वाली हैं।
इज्जतनगर के संजयनगर स्थित संभव होटल में देह व्यापार हो रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार रात होटल में छापा मारा तो खलबली मच गई। कमरों के दरवाजे खुलवाए तो पुलिसकर्मी दंग रह गए। पुलिस ने अलग-अलग कमरों से तीन युवकों और सात युवतियों को पकड़ लिया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई।
















