BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेंट जेवियर्स स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार: नाबालिग छात्राओं से करता था छेड़छाड़, छात्राओं ने की थी जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत

भिलाई। शिक्षाधानी में प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं से छोडख़ानी का मामला आया है। जिसमे प्रिंसिपल ने नाबालिग बच्चियों को गलत जगह पर छूने और मोबाइल में अश्लील फोटो दिखाकर छोडख़ानी करने का आरोप छत्राओं ने लगाया है।

मामला भिलाई के शांति नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल का है। यहाँ की छात्राओं ने इसकी लिखित शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को की थी जिसपर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को दुर्ग पुलिस अधीक्षक को भेजा और दुर्ग पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने सारनाथ एक्सप्रेस को बताया कि आज पांच बच्चियां अपने पेरेंट्स के साथ थाना आकर शिकायत की है कि सेंट जेवियर्स स्कूल का प्रिंसिपल खंबम आनंद कुमार ने इनके साथ छेड़छाड़ किया है की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चियों का बयान लिया जा रहा है।

प्रिंसिपल पर अपराध क्रमांक 973/2022, धारा 354 भादवि, 8 पास्को एक्ट तहत अपराध दर्ज किया गया है। बच्चियों के बयान और कुछ आएगा तो उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts