BREAKING

Uncategorised

सूरजपुर SP ने किया बैरियर चेक कर जवानों का मनोबल बढ़ाया, जवानों को दिया नगद ईनाम…

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने लटोरी, कल्याणपुर, सिलौटा बैरियर किया चेक।
लगन व निष्ठा से ड्यूटी करने पर जवानोें को दिया नगद ईनाम।

सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस अंतरराज्जीय एवं अंतर जिले की सीमाओं सहित अन्य बैरियर पर तत्परता के साथ ड्यूटी कर रही है, इन बैरियत पर तैनात पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही पूरी सावधानी व एहतियात के साथ ड्यूटी सुनिश्चित कराने सोमवार 27 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने लटोरी, कल्याणपुर एवं सिलौटा बैरियर को चेक किया और जवानों को गंभीरतापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इन बैरियरों पर जवानों को लगन व पूर्ण निष्ठा के साथ मुस्तैदी से ड्यूटी करता देख उन्हें नगद ईनाम देने की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक ने बैरियर पर तैनात जवानों को मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करवाएं। किंतु किसी से दुर्व्यवहार ना हो इसका विशेष रुप से ध्यान रखें। उन्होंने बैरियर पर तैनात पुलिस जवानों से चर्चा कर उन्हें अनिवार्य रूप से मास्क लगाने एवं हैण्ड सेनेटाईजर का उपयोग नियमित तौर पर किए जाने के निर्देश दिए।
        पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी बैरियर में पुलिस के अधिकारी व जवान 3 शिफ्ट में मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जिले के नागरिकों को कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षित रखना है इस संबंध में जवानों को समय-समय पर शासन प्रशासन के नियम एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है इसके लिए जिला लेवल एवं सभी थाना-चौकी स्तर पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी जा रही है, पुलिस के अधिकारी कर्मचारी अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को सुरक्षित रखने हेतु हर आवश्यक कदम उठा रही है।
            इस दौरान एसडीएम प्रतापपुर सी.एस.पैंकरा, एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार, थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी, चौकी प्रभारी लटोरी सुभाष कुजूर, सहित बैरियर में तैनात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Posts