सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता का दिनांक 17.01.2022 से दिनांक 29.04.2022 तक स्पेशल फाउन्डेशन कोर्स में जाने पर सूरजपुर जिले का प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को बनाया गया है।
मंगलवार 18 जनवरी को श्री राजेश अग्रवाल जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात् उन्होंने विधिवत प्रभारी पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया।
एसपी राजेश अग्रवाल 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है और वर्ष 2018 में आईपीएस अवार्ड हुए। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में एआईजी है तथा इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक रायगढ़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, धमतरी, कवर्धा, राजनांदगांव व सीएसपी रायपुर में पदस्थ रहे है।


इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, परिवीक्षाधीन आईपीएस संदीप कुमार पटेल, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, मुख्य लिपिक संतोष वर्मा व स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह मौजूद रहे।












