सूरजपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, पुलिसअधीक्षक भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र स्थित जनपद पंचायत प्रतापपुर के ग्राम धोन्धा में लगाई जन चौपाल। जहाँ राशन कार्ड,पेंशन, आर बी 6 (4) तेंदू पत्ता संग्रहण की समस्या विकलांग सर्टिफिकेट की समस्या नरेगा मजदूरी भुगतान, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न समस्याओं पर कलेक्टर ने बड़ी गम्भीरता एवं सहजता से ग्रामीणों की समस्याएं सूनी। उन्होंने जाति निवास आय प्रमाण पत्र यदि सम्बंधित के सभी कागजात सही पाए जाने पर 15 घन्टे में बनेंगे। इसके लिए उन्होंने राजस्व अमला को गम्भीरता पूर्वक समय से प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने ग्रामीणों से चर्चा कर परेशानी एवं समस्याओं से अवगत हुई तथा ग्रामीण वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा पुलिस प्रशासन हमेशा आपके रक्षा एवं सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है। पुलिस अधीक्षक ने 60 वर्ष से अधिक वृद्ध जनों के लिए यदि परिवार के सदस्य भरण पोषण ठीक से नही करते है ऐसी स्थिति में पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित समर्पण अभियान से जुड़ने के लिए आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक ने किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर हेल्प लाइन नम्बर 7999161672 पर सम्पर्क करने के लिए कहा।
कलेक्टर ने स्कूलों में मध्यान भोजन हेतु गुणवक्ता युक्त राशन प्रदाय करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशशीत किया। ग्रामणो ने ग्राम पंचायत भवन की जर्जर स्थिति एवं कृषि विकास अधिकारी का भवन जर्जर होने की जानकारी दी इस पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ प्रतापपुर को वस्तुस्थिति का अवलोकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।











