सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने तिलाई कछार स्थित ग्लेजिंग यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने मिट्टी से बन रहे सभी उत्पादों की जानकारी ली। पूरे संभाग में ग्लेजिंग यूनिट एक ही है। सूरजपुर जिले में प्लास्टिक मुक्त एवं प्रदूषण को रोकने के लिए मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग किया जाएगा। कलेक्टर ने मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने सभी कार्यालयों को निर्देशित किया है।
ग्लेजिंग यूनिट में खाने-पीने के बर्तन सहित चाय, नाश्ते के बर्तन ग्लेजिंग यूनिट में बनाए जा रहे हैं । यहां मिट्टी के बने फैंसी आइटम भी हैं उनको भी बनाने के लिए विकास अधिकारी को निर्देशित किया है। मिट्टी के बर्तन को उचित मार्केटिंग मिले इसके लिए उन्होंने समूह के माध्यम से हर वर्ग में व्यापक प्रचार प्रसार कर मार्केटिंग करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निश्चित ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। कुम्हार जाति एवं अन्य जाति के लोग जो परंपरागत तरीके से बर्तनों का निर्माण करते थे लेकिन अब ग्लेजिंग यूनिट बन जाने से मशीनों के माध्यम से मिट्टी का बर्तन निर्माण कर लाभ अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिट्टी के संवर्धन एवं संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो इसके लिए माटी कला बोर्ड एवं जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है।











