BREAKING

Uncategorised

सूरजपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ली समय सीमा की बैठक: समय सीमा में लंबित प्रकरण के निराकरण करने के दिए निर्देश

सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विभाग के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरण को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में वन मंडल अधिकारी दिलेश्वर साहू ,जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, सूरजपुर एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत, प्रतापपुर एसडीएम श्री पैकरा, डिप्टी कलेक्टर बजरंग सिंह वर्मा और समस्त विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सभी विभागों के पेंशन के सभी प्रकरणो को तीन दिवस के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों मे नियुक्ति आदेश नियमानुसार हो यह सुनिश्चित करे। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि लोकसेवाओं के आवेदनों का समय सीमा से निराकृत करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को एक टीम की तरह समन्वय से कार्य संपादित करने को कहा। कलेक्टर ने सभी विभाग को इंडिया के लक्ष्य के अनुरूप मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पौधारोपण करने के निर्देश दिए। 10 एकड़ या उससे अधिक भूमि पर वृक्षारोपण के साथ डबल लेयर या ट्रिपल लेयर फॉर्मिंग के द्वारा एक मॉडल डिमॉन्स्टेªसन साईट बनाने के निर्देश हॉर्टीकल्चर एवं वन विभाग के अधिकारियों को दिए।

कोरोना से दिवंगत हुए व्यक्तियों के परिवारों को शासन के सभी विभागों की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्रतानुसार अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। सभी नगरीय निकायों एवं पंचायतों मे दुकानों के सामने शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिए पेन्ट से गोला बनवाने के लिए जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम एवं सीएमओ को निर्देश दिए। साथ ही मास्क नहीं-सामान नहीं के बैनर भी लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विभिन्न विभाग को जन चौपाल के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकरण समय में निराकरण करने कहा। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट निर्माण एवं विक्रय की जानकारी तथा सभी विभाग को मिले लक्ष्य के अनुरूप वर्मी कंपोस्ट उठाओ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी नगरी क्षेत्र के सीएमओ को कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराने निर्देशित किया तथा जो दुकानदार कोविड-19 का पालन नहीं करता है उनके दुकान सील करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को आपने विभाग के पदस्थ कर्मचारियों का शत् प्रतिशत कोविड-19 का वैक्सीन लगाने कहां तथा अपने परिवार जनों का भी पात्र व्यक्तियों का शत् प्रतिशत वैक्सीन लगाने कहां है। कलेक्टर ने जिले में संचालित कृषक चौपाल शिविर की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष बचे समस्याओं के निराकरण के लिए सभी एसडीएम को प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की यह शिविर लोगों को राहत देने के लिए लगाया जा रहा है इसलिए सभी विभाग के अधिकारी इस शिविर को गंभीरता से लेते हुए लोगों की समस्याओं का निराकरण त्वरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने केनापारा पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए उद्यान विभाग रेशम विभाग मछली विभाग, खादी ग्राम उद्योग विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग को अपने विभाग का डेमोंसट्रेशन के लिए उचित कार्य योजना बनाने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिससे केनापारा पर्यटन स्थल को अधिक आकर्षक बनाया जा सके जिससे सभी दृष्टिकोण से रोजगार की उपलब्धता बनी रहे।

Related Posts