BREAKING

Uncategorised

सूरजपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आरबीसी 6(4) के तहत 1 करोड़ 12 लाख आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की

सूरजपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के द्वारा जिले में घटित हुई राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के तहत पूर्व मेें घटित जनहानि के प्रकरणों का समीक्षा किया गया तथा घटित जनहानि के 28 प्रकरणो का निराकरण कर कुल राशि 1 करोड़ 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।

इस क्रम में आज स्वीकृत हुए प्रकरणों में मृतिका गांगी बाई की मृत्यु 19 मार्च 2021 को कुआं में डूबने से मृत्यु हो जाने, मृतिका नैनसी सिंह पिता पन्नालाल की 17 जुलाई 2020 को कुआं में डूबने के कारण मृत्यु होने से, मृतिका बाॅबी पति उदयराम की 8 जून 2020 को जहरीला सांप के काटने से मृत्यु होने पर, मृतिका उषा उर्फ सुमित्रा पिता देवीशरण 29 नवंबर 2020 को कुआं के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से, मृतिका लुकेश्वरी पिता तुलेश्वर राजवाड़े 10 नवंबर 2019 को कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु होने से, मृतक भानू सिंह पिता नारायण सिंह की मृत्यु 3 मार्च 2018 को आग में जलने के कारण मृत्यु होने से, मृतिका सुधनो पति बहादुर की मृत्यु 20 नवंबर 2019 को तालाब में डूबने से मृत्यु होने के कारण, मृतक लालमन पिता शिवरतन की मृत्यु 4 सितंबर 2020 को तालाब में डूबने के कारण मृत्यु होने से, मृतिका अनिता पति लक्ष्मण साहू की मृत्यु 4 जून 2020 को कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण मृतक रितेश कुमार पिता श्रीराम की मृत्यु 25 अप्रैल 2020 को तालाब के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से, मृतिका सवांगो बाई बेवा रनसाय की मृत्यु 16 अक्टूबर 2019 को कुआं के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से, मृतिका बिराजो सिंह पुत्री अजमेर की मृत्यु 23 अगस्त 2017 को आकाशीय बिजली के गाज मारने के कारण मृत्यु से, मृतक रामप्रसाद पिता अर्जुन की मृत्यु 1 मई 2019 को कुआं के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से, मृतक शिवचरण पिता रूपन की मृत्यु 14 सितंबर 2019 को तालाब के पानी के डूबने के कारण मृत्यु होने से, मृतक नंदलाल पिता रामखिलावन की मृत्यु 22 अगस्त 2020 को बांध के पानी में डूबने कारण मृत्यु होने से, मृतक धीरन पिता लालसाय की मृत्यु 24 जुलाई 2020 को आकाशीय बिजली के गाज मारने के कारण मृत्यु होने से, मृतक जलेन्दर पिता रामअवतार की मृत्यु 8 अप्रैल 2021 को जहरीला सर्प काटने के कारण मृत्यु होने से, मृतिका गुजरावति पति रामनाथ की मृत्यु 4 अगस्त 2020 को कुआं के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से, मृतक अकालू पिता संतू की मृत्यु 12 मार्च 2020 को आकाशीय बिजली के गाज मारने के कारण मृत्यु होने से, मृतक उमेश कुमार पिता राम प्रसाद की मृत्यु 28 मई को जहरीली सर्प काटने के कारण मृत्यु होने से, फुलमतिया पण्डों पति रंजीत पण्डों की मृत्यु 17 अप्रैल 2020 को जहरीली सर्प काटने के कारण मृत्यु होने से, मृतिका पानपती पिता लाल मन की मृत्यु 3 मार्च 2020 को कुआं में डुबने के कारण मृत्यु होने से, मृतक संजू राम पिता कन्हाई की मृत्यु जहरीली सर्प काटने के कारण मृत्यु होने से, मृतक मोती राम पिता पंडिताइन की मृत्यु 19 जनवरी 2020 को कुआं के पानी मे डूबने के कारण मृत्यु होने से, मृतिका प्रतिमा सिंह पिता भरथरी की मृत्यु 25 जून 2020 को जहरीला सर्प काटने के कारण मृत्यु होने से, मृतिका उर्मिला पति रामसाय की मृत्यु आग में जलने के कारण मृत्यु होने से, मृतक कटल प्रसाद पिता लालजी राजवाड़े की मृत्यु 28 फरवरी 2021 को कुआं के पानी मे डुबने के कारण मृत्यु होने से, मृतक राजेश्वर पिता मन्नू राम राजवाड़े की मृत्यु 22 मार्च 2021 को तालाब के पानी मे डूबने के कारण मृत्यु होने से, मृतक उमेश कुमार पिता राम प्रसाद साहू की मृत्यु 25 मई 2020 को जहरीला सर्प काटने के कारण मृत्यु होने के कारण उपरोक्त मृतको को निकटतम वारिसो को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति प्रदान की गई है।

गौरतलब है कि कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के द्वारा जिले में प्रदस्थापना उपरांत राजस्व पुस्तक परिपथ 6-4 के लंबित प्रकरणो को बेहद ही गंभीरता से निराकरण किया जा रहा है। विगत एक माह के भीतर ही 153 लंबित प्रकरणो में 6 करोड़ 4 लाख 50 हजार की राशि की स्वीकृति पीड़ित परिवारो को राहत प्रदान की गई है।

Related Posts