BREAKING

Uncategorised

सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता ने ली अपराध समीक्षा बैठक: अच्छी कार्यवाही पर विवेचक को प्रशिस्त पत्र एवं नगद ईनाम दिया, यातायात नियमों का पालन कराने के दिए निर्देश

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने को जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में ली। इस दौरान उन्होंने सभी थाना चौकियों में लंबित धारा 302, 307, 363 सहित अन्य गंभीर अपराधों के मामलों की विस्तृत जानकारी प्रभारियों से लेते हुए जल्द निकाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मर्ग की जांच समयावधि में पूर्ण करने, लंबित स्थाई वारंट तामील करने हेतु विशेष अभियान चलाने, क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधि-घटनाओं पर गहनता से कार्य करने, मादक और नशीले पदार्थों, शराब, जुआ के कारोबार पर पूर्णतः रोक लगाने तथा संज्ञेय अपराध के मामलों में तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

अच्छी कार्यवाही पर विवेचक को प्रशिस्त पत्र एवं नगद ईनाम
अपराध सभा में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि पिछले 15 दिनों में जिले के थाना-चौकी के द्वारा यातायात नियमों के उल्लघंन पर 1784 लोगों के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही हुई, 245 लंबित आपराधिक प्रकरणों का अभियान के तहत चालान न्यायालय में पेश किया गया तथा अपहरण के मामलों में 1 बालक व 4 बालिकाओं को दिगर राज्य व जिला से पुलिस टीम के द्वारा दस्तयाब किया गया जिसे संतोषजनक बताया।

थाना प्रभारी चांदनी किन्हीं कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो सके जिनके द्वारा अपहरण व अनाचार के मामले में फरार आरोपी को दिगर राज्य से पकड़ने पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को भौतिक रूप से प्रशस्ति पत्र एवं 500 रूपये का नगद ईनाम दिया। उन्होंने बताया कि संवाद नंबर 7999161672 के प्रारंभ होने के बाद से अब तक 40 शिकायत पत्र प्राप्त हुए थे उनमें से 15 शिकायतों का तत्परतापूर्वक समय सीमा के भीतर जांच कर निराकरण किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक ने प्रोजेक्टर में प्रजेंटेंशन के माध्यम से जिले की पुलिस के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पण अभियान एवं बालिका व महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु हिम्मत कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए प्रभारियों को जल्द जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकगण समर्पण अभियान सदस्यता के लिए सूरजपुर पुलिस के ब्लाग में जाकर अथवा लिंक ीजजचेरूध्ध्वितउेण्हसमध्ूाल्र6च्1नत्हगइउंुं6 पर क्लीक करके फार्म भर सकते है।

साईबर क्राईम से बचाव के लिए जागरूकता पर जोर
क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने लोगों को ऑनलाईन ठगी से बचाव की जानकारी देने पर जोर देते हुए थाना प्रभारियों को कहा कि साईबर क्राईम पोर्टल नंबर 155260 का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि किसी व्यक्ति के साथ आर्थिक ठगी होने पर वह तत्काल साईबर क्राईम पोर्टल नंबर 155260 पर ठगी के बारे में शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित का खाता होल्ड करा सके, ताकि पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए ठगी की राशि वापस मिल सके, इस बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देते हुए जागरूक करने के निर्देश दिए।

यातायात नियमों का पालन कराने के निर्देश
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए ताकि सड़क दुर्घटना न हो, नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने, भारी वाहन जिन्हें सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े करने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करने, दुर्घटना कारित करने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटना को कम करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग एवं एनएच के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर दुर्घटनाजनित क्षेत्र को चिन्हांकित कर सुरक्षात्मक उपाए सुनिश्चित कराने को कहा है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी राकेश पाटनवार, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, महिला बाल विकास विभाग के चन्द्रवेश सिसोदिया, समाज कल्याण विभाग के बी. तिर्की, जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Posts