BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सूने मकान से आन लाईन सट्टा महादेव एप्प के 03 गुर्गे पकड़ाये: आरोपियों से 09 नग मोबाईल, 02 लेपटाॅप, सट्टा हिसाब-किताब रजिस्टर, करोड़ो रूपये के आन लाईन सट्टे के पैसे के लेन-देन का हुआ खुलासा

भिलाई। दुर्ग जिले में महादेव एप्प द्वारा सट्टा एप्प चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डाॅ. अभिषेक पल्लव द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, निखिल राखेजा के मार्ग दर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के निदेर्शित किया गया था। जिसके परिपालन चैकी स्मृति नगर एवं थाना सुपेला की संयुक्त टीम के द्वारा दिनांक 22.10.2022 को मुखबीर के द्वारा हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहका में अवैध रूप से महादेव एप्प में लैपटाॅप एवं मोबाईल के माध्यम से बैंक खाता के माध्यम से आॅन लाईन पैसे का लेन देन करते हुए जुआ खेलाने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई।

उक्त मकान में तीन व्यक्ति लैपटाॅप, मोबाईल के माध्यम से आनलाईन सट्टा महादेव एप्प का संचालन करते हुए पकड़े गये। आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि महादेव आईडी लेकर एप्प के माध्यम से आन लाईन सट्टे का संचालन उनके द्वारा किया जा रहा है। उनके ब्रांच द्वारा वेबसाईट के माध्यम से आम लोगो को सट्टा खेलने हेतु आईडी उपलब्ध कराकर सट्टे का कारोबार संचालित कर रहे है। ब्रांच द्वारा आन लाईन सट्टा खेलने हेतु देश के विभिन्न राज्यो में बैंक खाता खुलवाया जाकर उक्त कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। जिसमें करोड़ो रूपयो का अवैधानिक लेन-देन किया जा रहा है तथा यह भी बताया कि उक्त ब्रांच को तीन दिन पूर्व नागपुर(महाराष्ट्र) से भिलाई में शिफ्ट किया गया है।

उक्त महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टा का सेटअप कैंप 1 भिलाई निवासी नसीम खान द्वारा चलाया जाना बताया तथा कुछ दिन बाद इस ब्रांच को पंजाब शिफ्ट करने की बात बताई गई। आरोपियों के कब्जे से 02 नग लैपटाॅप मय चार्जर, 09 नग मोबाईल मय सीम, 01 नग सट्टा का हिसाब किताब रजिस्टर बरामद किया गया है। जो कि आन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था। आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी उप निरी. युवराज देशमुख, आरक्षक जुनैद सिद्धीकी, जयनारायण यादव, आशीष यादव, तुषार कुमार, जी. लक्ष्मी, का विशेष योगदान रहा।

आरोपीगणः-

(1) मुकेश कुमार पिता राजेश कुमार जायसवाल उम्र 31 साल निवासी केम्प-1 भिलाई सड़क नं. 18 थाना छावनी,
(2) दीपक उर्फ दीपू पिता कन्हैया सिंह उम्र 30 साल निवासी सुभाष चैक केम्प-1 भिलाई थाना छावनी,
(3) श्रीकांत उर्फ चिन्ना पिता मधुसूदन राव उम्र 29 साल निवासी सुभाष चैक केम्प-1 भिलाई थाना छावनी जिला-दुर्ग।

Related Posts