BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी की कब्जे से 25000/-₹ का मशरूका जप्त

रायपुर। प्रार्थी गिरधारी बघेल ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डब्ल्यू आर एस कालोनी में रहता है तथा रेलवे विभाग में डीजल लोको सेट में टेक्नीशियन 01 के पद पर कार्यरत है। छटवा तालाब भनपुरी में प्रार्थी की सास लीला रानी एवं ससुर जे गोविंद राव रहते है जो दिनांक 16.02.2021 को शादी में शामिल होने के लिए खडगपुर चले गये एवं प्रार्थी की पत्नि दिव्या बघेल सास ससुर के घर भनपुरी छटवा तालाब के घर में रूकी थी। प्रार्थी की पत्नि भी रात्रि करीब 08ः30 बजे घर को ताला बंद कर पडोसी उदित ज्ञान को चाबी सौंपकर अपने घर डब्ल्यू आर एस कालोनी आ गई । दिनांक 17.02.2021 को सुबह 07ः00 बजे पडोसी उदित ज्ञान ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि तुम्हारे सास ससुर के घर का ताला टूटा हुआ है तब प्रार्थी जाकर देखा तो कोई अज्ञात चोर रात्रि में घर के अंदर दरवाजे का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर घर में रखे 02 नग गैस सिलेण्डर भारत कंपनी का एवं 32 इंच एल.ई.डी. टी. व्ही बुश कंपनी का जुमला कीमती 25,000/- रूपये को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 117/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुये आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि छठवां तालाब विजयनगर निवासी भूपेन्द्र चन्द्राकर उर्फ जानू को घटना दिनांक की रात्रि घटना स्थल के आसपास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा भूपेन्द्र चन्द्राकर उर्फ जानू को पकड़कर चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था कि टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी भूपेन्द्र चन्द्राकर उर्फ जानू द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका 02 नग गैस सिलेंडर एवं 01 नग 32 इंच एल.ई.डी. टी. व्ही बुश कंपनी का जुमला कीमती 25,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना खमतराई के सुपुर्द किया गया। जिस पर थाना खमतराई द्वारा आरोपी भूपेन्द्र चन्द्राकर उर्फ जानू को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- भूपेन्द्र कुमार चंद्राकर उर्फ जानू पिता चमन लाल चंद्राकर उम्र 30 वर्ष छठवां तालाब विजयनगर थाना खमतराई रायपुर। आरोपी को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में सायबर सेल से प्र.आर. राधाकांत पाण्डेय, आर. अभिषेक सिंह, आशीष राजपूत एवं हिमांशु राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

Related Posts