डोंगरगढ़। प्रार्थी जनरैल सिंग कक्कड पिता स्व डी.एस. कक्कड निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ का दिनांक 02/12/2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खण्डूपारा स्टेशन रोड दुर्गा मंदिर के सामने बने मकान में घुसकर चोरी कर आग लगा दिये है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 715/2021 धारा 457,380 भादवि कायम किया गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढई एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल, के दिशा निर्देशन पर अज्ञात आरोपी का पता साजी की जा रही थी।
पता साजी दौरान निरीक्षक शिवचन्द्रा थाना प्रभारी डोंगरगढ को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि इंदिरानगर का आर्यन डकहा, उपेन्द्र करसे व आकाश उर्फ लल्ला लाउत्रे के द्वारा दिनांक 02/12/21 की रात्रि में जनरैल सिंग कक्कड के मकान में घुसकर चोरी किये है। सूचना तस्दीक पर संदेही आर्यन डकहा, उपेन्द्र करसे व आकाश उर्फ लल्ला लाउत्रे को पुछताछ हेतु थाना डोंगरगढ़ लाये पूछताछ पर आरोपीगण के द्वारा दिनांक 02.12.21 की रात्रि 02/00 बजे खण्डूपारा स्थित मकान (घर) का दरवाजा का ताला तोडकर अलमारी में रखे 2000/- रू को चोरी कर लेना तथा पैसो को आपस में बांट लेना स्वीकार किये है, आरोपीगण को दिनांक 28/02/22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर उप जेल डोंगरगढ दाखिल की गयी।
आरोपीगण-
1- आर्यन डकहा पिता अमित डकहा उम्र 20 वर्ष साकिन बिड़ी क्वाटर इिंदरानगर डोगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
2- आकाष उर्फ लल्ला लाउत्रे पिता स्व0 रमेश लाउत्रे सिद्धीमजार के पास इंदिरानगर डोगरगढ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
3- उपेन्द्र करसे पिता हरिलाल करसे उम्र 30 साल साकिन पेट्रा निवास के सामने खैरागढ़ रोड डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
चोरी की गाडी बेचने ग्राहक के तलाश में घुम रहे युवक गिरफ्तार, शातिर चोर डूप्लीकेट(मास्टर) चाबी बनाकर चोरी की घटना को देता था अंजाम
आरोपी- रवि जाम्बूलकर उर्फ करेला पिता स्व ईश्वर लाल जाम्बुलकर उम्र 19 साल निवासी इंदिरा नगर डोंगरगढ थाना डोंगरगढ जिला राजनांदगांव।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढई एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर निरीक्षक शिव चन्द्रा थाना प्रभारी डोंगरगढ के नेतृत्व में 01 शातिर चोर से चोरी गये 03 नग मो0सा0 जिसकी कीमत 1,10000/- रू (एक लाख दस हजार रूपये) को जप्त करने में मिली सफलता।
तीन विभिन्न मामलों में:-

(1) प्रार्थी सागर यादव पिता कन्हैया लाल यादव उम्र 30 साल निवासी कंडरापारा डोंगरगढ का दिनांक 12/09/2021 को अपने वाहन क्रमांक सी.जी. 08-4428 एचएफ डीलक्स को रेल्वे स्टेशन सामुदायिक भवन के पास खडी कर शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था वापस आकर देखा तो उक्त वाहन नही मिला, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 538/21 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
(2) प्रार्थी मायाराम यादव पिता सरजू प्रसाद यादव उम्र 37 साल साकिन फुटबाल ग्राउंड रेल्वे कालोनी डोंगरगढ का दिनांक 27/09/2021 को अपने वाहन क्रमांक यू.पी.40 पी 4773 स्प्लेडर प्लस को रेल्वे आफिस सायकल स्टैण्ड के पास खडी कर डियुटी करने चला गया वापस आकर देखा तो उक्त वाहन नही मिला, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 562/21 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
(3) प्रार्थी हरिश प्रसाद गौर पिता धन्नू लाल गौर उम्र 50 साल साकिन फुटबाल ग्राउंड के पास रेल्वे कालोनी डोंगरगढ का दिनांक 24/02/2022 को अपने वाहन क्रमांक सी0जी0 08 ई- 9424 को पुराना ज्त्क् आफिस रेल्वे स्टेशन के पास खडी कर रखा वापस आकर देखा तो उक्त वाहन नही मिला, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 137/22 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चैलंज के रूप में लेते हुये लगातार अज्ञात आरोपी एंव चोरी गये वाहन का पता तलाश करता रहा। पता तलाश दौरान मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति वाहन बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना कर घेराबंदी कर संदेही को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम रवि जाम्बुलकर उर्फ करेला पिता ईश्वर लाल जाम्बुलकर निवासी इंदिरा नगर डोंगरगढ का रहने वाला बताये वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर पृथक-पृथक दिनांक 12/09/2021 दिनांक 27/09/2021 दिनांक 24/02/2022 को रेल्वे स्टैण्ड के पास से 03 नग मोटर सायकल को डूप्लीकेट चाबी से चालू कर चोरी करना स्वीकार करते हुये जप्त कराये है।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने व जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 01/03/2022 को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है। उक्त मामलो को सुलझाने में निरीक्षक बी.आर.बिसन, सउनि तुलाराम बांक,म.प्र.आर. 504 ए.पी.शीला, प्र.आर. 214 महादेव साहू, प्र.आर. 48 परमेश्वर यादव, आर. 965 वीर बहादुर, आर.954 राजेन्द्र नाविक, की भूमिका सराहनीय रही।















