BREAKING

Uncategorised

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर जप्त

रायपुर। थाना अभनपुर के अपराध क्रमांक 240/20 धारा 454, 380 भादवि. के प्रकरण में अज्ञात आरोपी ने प्रार्थी मनराखन लाल चतुर्वेदानी के मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखें पेटी का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात व नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना अभनपुर की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में अभनपुर देवारपारा निवासी अमतू देवार को पकड़कर घटना में संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी अमतू देवार द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की सोने एवं चोदी के जेवरात कीमती 18,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार – अमतू देवार पिता अलीन देवार उम्र 24 साल निवासी देवारपारा अभनपुर रायपुर।

Related Posts