BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सूचना का अधिकार में दायित्व का निर्वहन नहीं करने के कारण जनसूचना अधिकारी एवं सचिव ग्राम पंचायत की दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

कवर्धा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दया राम के. ने जनसूचना अधिकारी एवं सचिव ग्राम पंचायत माठपूर देवकुमार का छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 199 लघु शासित के तहत दो वार्षिक वेतन वर्ष 2020 एवं आगामी 2021 का असंचयी प्रभाव से रोक लगा दिया है।

तत्कालीन जनसूचना अधिकारी एवं सचिव ग्राम पंचायत सगौनाडीह देवकुमार वर्तमान पदस्थापना ग्राम पंचायत माठपूर जनपद पंचायत पंडरिया के द्वारा अपीलार्थी द्वारा चाही गई जानकारी जानबूझ कर समयावधि में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने एवं आयोग के पेशी में निरंतर अनुपस्थित रहने एवं कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने तथा उच्च अधिकारियों को गुमराह करने के कारण दो वार्षिक वेतन का असंचयी प्रभाव से रोक लगा दिया है।

Related Posts