BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

सुपेला से ISIS का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार: दुर्ग पुलिस और यूपी ATS की संयुक्त कार्यवाही, 24 घंटे से लगातार जारी था सर्च अभियान

भिलाई। दिनांक 07.11.2023 को ATS UNIT जिला – झांसी (उ.प्र.) की टीम दर्ज मुकदमा 13/23 धारा 121 (A), 122 भा.द.वि. व 13, 18 18 (B), 38 विधि विरूद्ध किया कलाप (निवारण) अधिनियम 1967 थाना ATS लखनऊ में पजीबद्ध अपराध के नामजद अभियुक्त वजीहउद्दीन वल्द वहीउद्दीन इदरीश पता- फिरदौस नगर जनपद अलीगढ़ (उ.प्र.) हाल स्मृति नगर क्षेत्र थाना सुपेला जिला- दुर्ग के पता तलाश गिरफ्तारी हेतु भिलाई आई हुई थी, जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा एवं

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देश में थाना प्रभारी सुपेला व स्मृति नगर चौकी की टीम, ATS उत्तर प्रदेश की टीम के साथ संयुक्त रूप से उक्त आरोपी के पता तलाश व गिरफ्तारी हेतु पिछले 24 घंटो से सर्च ऑपरेशन जारी रखी थी।

दुर्ग पुलिस व ATS (उ.प्र.) की टीम के द्वारा मामले के आरोपी वजीहउद्दीन को सफलता पूर्वक टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी उपरांत दुर्ग पुलिस के द्वारा आरोपी वजीहउद्दीन को ATS (उ.प्र.) के सुपुर्द कर दिया गया है, जो उनके द्वारा आवश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी वजीहउद्दीन के द्वारा प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि यह SAMU(स्टूडेंट ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी) से जुड़ा हुआ है। साथ ही ISIS की बैयत (शपथ) लेकर उक्त विचाराधारा का समर्थक व प्रचारक है। यह मोहम्मद रिजवान जो ISIS का सक्रिय सदस्य है, दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।

उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में ATS (उ.प्र.) की टीम के साथ थाना सुपेला से थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, स्मृति नगर चौकी प्रभारी नवीन राजपूत, आर. आत्मानंद कोसरे, गोपाल लाम्बा, आर. जुनैद सिद्धीकी, महात्मा साहू, म.आर. नम्रता सिंह का विशेष योगदान रहा।

अप. क: थाना ATS लखनऊ का 13/23.
धारा: 121(A), 122 भा.द.वि. व 13, 18, 18 (B), 38 विधि विरूद्ध किया कलाप (निवारण) अधिनियम 1967.

आरोपी: वजीहउद्दीन वल्द वहीउद्दीन इदरीश, पता- फिरदौस नगर जनपद अलीगढ़ (उ.प्र.) हाल स्मृति नगर क्षेत्र थाना सुपेला जिला- दुर्ग (छग)

Related Posts