सुपर-8 राउंड की शुरुआत 19 जून को अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से होगी। इस राउंड में दो ग्रुप हैं। एक ग्रुप की एक टीम तीन मैच खेलेगी। हर एक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी…
नईदिल्ली (ए)। टी20 विश्व कप 2024 का ग्रुप स्टेज खत्म होने को है। अभी तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इस स्टेज में सात मैच और बाकी हैं। मंगलवार को वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान मैच के साथ ही ग्रुप स्टेज का अंत हो जाएगा। अब तक तीन मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। वहीं, दो नतीजे सुपर ओवर में आए हैं। 19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो जाएगी। 20 टीमें इस विश्व कप में खेलने उतरी थीं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी।
अब तक सुपर-8 की छह टीमें तय हो चुकी हैं। दो और टीमों का फैसला होना है। हालांकि, इस टी20 विश्व कप में कुछ बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं। अफगानिस्तान ने जहां वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को चौंकाया, वहीं अमेरिका ने पाकिस्तान टीम को चौंका दिया। इस बार सुपर-8 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी कुछ पूर्व चैंपियन टीमें नहीं दिखेंगी। इनकी जगह अमेरिका, अफगानिस्तान जैसी नई और मजबूत टीमों ने अपनी जगह तय की है।
सुपर-8 राउंड की शुरुआत 19 जून को अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से होगी। इस राउंड में दो ग्रुप हैं। एक ग्रुप की एक टीम तीन मैच खेलेगी। हर एक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-8 राउंड के लिए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सीडिंग्स तय की गई थीं। जैसे कि भारत सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने पर भले ही अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहता, लेकिन उन्हें A1 ही माना जाता। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के लिए है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने ग्रुप (बी) में शीर्ष पर है, लेकिन उन्हें B2 का दर्जा दिया गया है। 26 और 27 जून को सेमीफाइनल के मुकाबले और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
अब एक बार सुपर-8 के दोनों ग्रुप पर नजर डालते हैं
सुपर-8 का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख (भारत) |
भारतीय समयानुसार | स्थान |
|---|---|---|---|
| अमेरिका vs दक्षिण अफ्रीका | 19 जून | रात 8 बजे | एंटीगुआ |
| इंग्लैंड/स्कॉटलैंड vs वेस्टइंडीज | 20 जून | सुबह 6 बजे | सेंट लूसिया |
| अफगानिस्तान vs भारत | 20 जून | रात 8 बजे | बारबाडोस |
| ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश/नीदरलैंड | 21 जून | सुबह 6 बजे | एंटीगुआ |
| इंग्लैंड/स्कॉटलैंड vs दक्षिण अफ्रीका | 21 जून | रात 8 बजे | सेंट लूसिया |
| यूएसए vs वेस्टइंडीज | 22 जून | सुबह 6 बजे | बारबाडोस |
| भारत vs बांग्लादेश/नीदरलैंड | 22 जून | रात 8 बजे | एंटीगुआ |
| अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया | 23 जून | सुबह 6 बजे | सेंट विन्सेंट |
| यूएसए vs इंग्लैंड/स्कॉटलैंड | 23 जून | रात 8 बजे | बारबाडोस |
| वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका | 24 जून | सुबह 6 बजे | एंटीगुआ |
| ऑस्ट्रेलिया vs भारत | 24 जून | रात 8 बजे | सेंट लूसिया |
| अफगानिस्तान vs बांग्लादेश/नीदरलैंड | 25 जून | सुबह 6 बजे | सेंट विन्सेंट |
















