BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

सुपर 4 में अजेय रहकर फाइनल में पहुंचा भारत: श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया, निसंका का शतक बेकार

एशिया कप 2025 का रोमांच चरम पर उस वक्त पहुंच गया, जब सुपर-4 का आखिरी मुकाबला सुपर ओवर तक खिंच गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत और श्रीलंका दोनों ने निर्धारित 20-20 ओवर में 202-202 रन बनाए। मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जहां श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 2 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 3 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी…

 

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप 2025 का रोमांच चरम पर उस वक्त पहुंच गया, जब सुपर-4 का आखिरी मुकाबला सुपर ओवर तक खिंच गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत और श्रीलंका दोनों ने निर्धारित 20-20 ओवर में 202-202 रन बनाए। मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जहां श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 2 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 3 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

पथुम निसंका ने 52 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर और मौजूदा एशिया कप का पहला शतक जड़ा।सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने केवल दो रन बनाए। भारत को जीत के लिए तीन रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन पूरे कर टीम को शानदार जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना अब रविवार को पाकिस्तान से होगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।

श्रीलंका-सुपरओवर

श्रीलंका ने सुपर ओवर के लिए कुसल परेरा और दसुन शनाका को बल्लेबाजी के लिए भेजा। भारत ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह को सौंपी।

  • पहली गेंद: अर्शदीप ने कुसल परेरा को आउट किया। परेरा ने शॉट खेला लेकिन गेंद हवा में गई और रिंकू सिंह ने शानदार कैच पकड़ा। अब बल्लेबाजी के लिए कामिंदु मेंडिस आए। स्कोर 0/1
  • दूसरी गेंद: नए बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने एक रन लिया। स्कोर 1/1
  • तीसरी गेंद: अर्शदीप ने यॉर्कर बॉल फेंकी लेकिन शनाका शॉट नहीं लगा सके। स्कोर 1/1
  • चौथी गेंद: अर्शदीप ने वाइड फेंकी। स्कोर 2/1
  • चौथी गेंद: अर्शदीप ने लीगल गेंद फेंकी। शनाका क्रीज पर थे। अंदर आती गेंद उनके बल्ले को मिस कर विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन के हाथों में चली गई। अर्शदीप ने कैच की अपील की और अंपायर ने शनाका को कैच आउट दे दिया। हालांकि, रिव्यू में बल्ले का कोई संपर्क नहीं मिला। दिलचस्प बात यह रही कि इस दौरान शनाका रन लेने भाग पड़े थे और संजू सैमसन ने थ्रो से स्टंप उड़ा दिया। लेकिन अंपायर ने इसे रनआउट देने से इनकार कर दिया। मैदानी अंपायर ने बताया कि गेंदबाज ने अपील की थी और आउट का फैसला दे दिया गया था, तभी गेंद डेड हो गई। रिव्यू में बल्ले का गेंद से कोई संपर्क नहीं मिला जिससे शनाका को जीवनदान मिल गया। स्कोर 2/1
  • पांचवीं गेंद: अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और शनाका को जितेश शर्मा ने कैच कर लिया। स्कोर 2/2

इस तरह श्रीलंका ने सुपरओवर में सिर्फ दो रन बनाए और भारत को आसान सा लक्ष्य दिया। भारत को जीत के लिए तीन रन चाहिए थे। पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन शॉट खेलकर तीन रन पूरे किए और भारत को रोमांचक जीत दिला दी।

भारत ने एशिया कप सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका के सामने 203 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बनाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि एशिया कप के मौजूदा संस्करण में यह पहला 200+ टोटल बना है। इसके अलावा टी20 एशिया कप के इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दसुन शनाका और चरिथ असलंका ने एक-एक विकेट झटके।

टी20 एशिया कप के सर्वाधिक टोटल

स्कोर टीम विपक्षी टीम जगह साल
212/2 भारत अफगानिस्तान दुबई 2022
202/5 भारत श्रीलंका दुबई 2025*
193/2 पाकिस्तान हांगकांग शारजाह 2022
192/2 भारत हांगकांग दुबई 2022

Related Posts