रजनीकांत शुक्रवार की शाम लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री के साथ फिल्म देखेंगे…
लखनऊ (ए)। सुपर स्टार रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की. रजनीकांत ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम योगी ने बुके देकर सुपरस्टार रजनी का स्वागत किया. रजनीकांत सीएम योगी के साथ हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म जेलर देखेंगे।
रजनीकांत शुक्रवार की शाम लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री के साथ हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म जेलर देखेंगे. बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं और वह 18 अगस्त से 20 अगस्त तक यूपी में रहेंगे।
इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के एक थिएटर में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जेलर देखी. इस फिल्म को देखने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुझे कुछ समय के लिए ‘जेलर’ फिल्म देखने का मौका मिला. मेरी पहले से प्रतिबद्धताएं थीं अन्यथा मैं पूरी फिल्म देखता. मैंने सुपरस्टार रजनीकांत की कई फिल्में देखी हैं और इस फिल्म में मैंने जो कुछ भी देखा, वह मुझे बहुत पसंद आया।
बद्रीनाथ मंदिर में भी रजनीकांत ने किए थे दर्शन नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज हुई है. अपनी फिल्म ‘जेलर’ की रिलीज के कुछ दिन बाद रजनीकांत ने पिछले हफ्ते उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन किए थे. हाल ही में झारखंड दौरे पर पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत ने रांची के योगदा आश्रम में एक घंटे ध्यान किया. इससे एक दिन पहले रजनीकांत ने उत्तराखंड से यहां पहुंचने पर राजभवन में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन के साथ ‘शिष्टाचार भेंट’ की थी. इस फिल्म में रजनीकांत एक रिटायर जेलर हैं, इसमें उनके साथ राम्या कृष्णन भी हैं।


#WATCH | Actor Rajinikanth meets Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath at his residence in Lucknow pic.twitter.com/KOWEyBxHVO
— ANI (@ANI) August 19, 2023















