BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

सुनील कांत मुंजाल ने ज्वाइंट एमडी पद से दिया इस्तीफा, हीरो मोटोकॉर्प ने पारिवारिक समझौते का किया खुलासा

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को प्रमोटर फैमिली सेटलमेंट एग्रीमेंट के डिटेल्स देते हुए बताया कि सुनील मुंजाल हीरो मोटोकॉर्प के मैनेजमेंट और कंट्रोल से बाहर हो गए हैं और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया है…

नईदिल्ली (ए)। हीरो मोटोकॉर्प ने ये जानकारी दी है सुनील कांत मुंजाल कंपनी के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा देंगे. पारिवारिक समझौते का खुलासा करते हुए कंपनी ने बताया कि उसने प्रमोटर से एग्रीमेंट हासिल किया है.  कंपनी ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग के जरिए स्टॉक एक्सचेंज को ये जानकारी उपलब्ध कराई है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को प्रमोटर फैमिली सेटलमेंट एग्रीमेंट के डिटेल्स देते हुए बताया कि सुनील मुंजाल हीरो मोटोकॉर्प के मैनेजमेंट और कंट्रोल से बाहर हो गए हैं और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. समझौते के अनुसार लिस्टेड यूनिट का मैनेजमेंट और कंट्रोल पवन मुंजाल, संतोष मुंजाल, रेनू मुंजाल और सुमन कांत मुंजाल की फैमिली ग्रुप के पास रहेगा. अपनी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि फैमिली ग्रुप और सुनील कांत मुंजाल के बीच ट्रेडमार्क हीरो के इस्तेमाल के लिए भी एक समझौता हुआ है।

कंपनी की रेग्यूलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, समझौते के दौरान प्रमोटर संतोष मुंजाल, रेनू मुंजाल, प्रमोटर और हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के चेयरमैन पवन मुंजाल और प्रमोटर ग्रुप के सदस्य सुनील कांत मुंजाल, सभी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. समझौते की शर्तों को लेकर जुलाई 2016 में शामिल पक्षों ने अपनी सहमति दी थी. इससे पहले समझौते पर औपचारिक रूप से 27 जुलाई 2016 को हस्ताक्षर किए गए थे।

हीरो मोटोकॉर्प ने अप्रैल से जून तिमाही में जो नतीजे घोषित किए थे उसके मुताबिक मुनाफे में 32 फीसदी का उछाल देखने को मिला था और कंपनी का मुनाफा 825 करोड़ रुपये रहा था वहीं ऑपरेशन से रेवेन्यू 8767 करोड़ रुपये रहा था. हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प जांच एजेंसियों के निशाने पर रही है. प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर पर  छापेमारी की थी. आयकर विभाग ने इससे पहले जांच कर चुकी है।

Related Posts