BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

सुकमा पुलिस ने 01 महिला सहित 02 नक्सली को किया गिरफ्तार, किस्टाराम मार्ग में 03 वाहनों की आगजनी की घटनाओं में शामिल थे आरोपी

सुकमा। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.) सुनीत कुमार राय, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ (परिचालन कोण्टा रेंज ), कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन एवं सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, जितेन्द्र ओझा कमांडेंट 208 वाहिनी कोबरा, किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स सुकमा, गौरव मंडल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मरईगुड़ा शिखर मरावी एवं गिरिजा शंकर साव, उप पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स कोंटा, एवं पर्यवेक्षण अधिकारी थाना किस्टाराम के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे।

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मरईगुड़ा शिखर मरावी के हमराह थाना मरईगुड़ा का बल एवं सहायक कमांडेंट हेमंत पलास कोबरा 208 वाहिनी के हमराह UIC (युनिट इंट सेल) का संयुक्त बलों द्वारा मरईगुड़ा लिंगनपल्ली मार्ग में एम. सी. पी. के दौरान 01 महिला एवं 01 पुरुष को संदिग्ध हालत में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर अपना नाम 01. माड़वी हिंगे पिता माड़वी लखमा (मिलिशिया सदस्य), 02. माड़वी मासा पिता भीमा (मिलिशिया सदस्य), ग्राम बुर्कलंका थाना किस्टाराम, जिला सुकमा का निवासी होना तथा ग्राम बुर्कलंका के मिलिशिया इन चीफ करतम भीमा पिता करतम राजेश उर्फ जोगा के कहने
पर नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में विगत् 05-06 वर्षो से काम करना बताये।

दोनों नक्सलियों द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन के अन्य नक्सलियों के साथ पिछले वर्ष 08.08.2022 को सिंदुरगुड़ा के पास ट्रक व पोकलेन में आगजनी की घटना कारित करना स्वीकार किये। घटना के संबंध में थाना किस्टाराम में अपराध क्रमांक 08/2022 धारा 147, 148, 149, 341, 435 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट, 38, 39 वि.वि.क्रि.नि.अधि. का प्रकरण दर्ज है।

दोनों आरोपियों द्वारा पुछताछ में थाना किस्टाराम अंतर्गत दिनांक 10.03.2022 को पैदागुड़ेम व धर्मापेंटा के बीच में टीप्पर वाहन में आगजनी की घटना में भी सम्मिलित रहेना बताया गया है, उक्त दोनों आरोपी मिलिशिया सदस्यों को दिनांक 31.03.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 01.04.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।

सम्पुर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी किस्टाराम उनि. भावेश शेन्डे, उनि. संजय राजपूत, प्र.आर. राम प्रकाश नाग, भोज नेताम, ग्वाल सिंह उसेंण्डी, कटूटम विजय आर. धनीराम लहरे, रमेश पण्डा तथा 208 वाहिनी कोबरा UIC (युनिट इंट सेल ) का विशेष योगदान रहा।

Related Posts