राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार (17 नवंबर) को एक बयान में ये घोषणा की गई है, ये आदेश उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगा…
नईदिल्ली (ए)। पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के नाम का घोषणा हो गई है। डॉ. सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार (17 नवंबर) को एक बयान में ये घोषणा की गई है. ये आदेश उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगा।
राष्ट्रपति भवन से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “भारत की राष्ट्रपति डॉ सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल के नियमित राज्यपाल के रूप में नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है. ये नियुक्ति उनके कार्यालय का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।”
डॉ. आनंद बोस वर्तमान में मेघालय सरकार के सलाहकार हैं, 71 वर्षीय सीवी आनंद बोस की नियुक्ति पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अगस्त में भारत का उपराष्ट्रपति चुने जाने के महीनों बाद हुई है जुलाई में, मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने राजभवन में बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। ये गणेशन का अतिरिक्त प्रभार था।
















