BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

सीरीज में वापसी करने के इरादे से आज न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां होगा दूसरा टी20 मैच, जानिए पिच और मौसम का मिजाज?

 

भारतीय टीम ने दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत हासिल हुई है, दोनों बार भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की है…

लखनऊ (ए)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 29 जनवरी को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा। दरअसल, इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 21 रन से शिकस्त मिली थी. ऐसे में भारतीय टीम को सीरीज बचाने के लिए हर हाल में लखनऊ में होने वाला टी20 मैच जीतना होगा।

कैसी है लखनऊ की पिच?
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. यहां हर बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. यह सभी जीत कुछ हद तक एकतरफा ही रही है. ऐसे में साफ है कि इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा मदद मिलती रही है. हालांकि रात में दूसरी पारी में ओंस गेंदबाजों को परेशान कर सकती है. ऐसे में कप्तान के लिए टॉस जीतकर कोई भी फैसला लेना आसान नहीं होगा।

कैसा है लखनऊ के मौसम का मिजाज?
लखनऊ में मैच के दौरान तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच बना रहेगा. यहां मैच के दिन बारिश के कोई आसार नहीं है. यानी मैच बिना बाधा के संपन्न हो सकेगा।

लखनऊ में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
लखनऊ में भारतीय टीम ने दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत हासिल हुई है. दोनों बार भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की है और 190+ स्कोर बनाया है. भारत ने यहां श्रीलंका और वेस्टइंडीज को पटखनी दी है।

टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है न्यूजीलैंड
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच रांची में खेला गया था. यहां न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवोन कॉनवे (52) और डेरिल मिचेल (59) के अर्धशतकों की बदौलत 176 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवर तक 155 रन ही बना सकी थी. इस तरह इस सीरीज में कीवी टीम 1-0 से बढ़त ले चुकी है।

Related Posts