BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

सीरीज में अजेय बढ़त लेने आज रायपुर के शहीर वीर नारायण सिंह स्टेडियम में उतरेगा भारतीय टीम

रायपुर। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज बुधवार को दूसरा वनडे और सीरीज जीतने के लिए भारत की उम्मीदें विराट कोहली के शानदार फॉर्म और रोहित शर्मा की दमदार मौजूदगी पर लगी होंगी। भारत ने रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजरें अजेय बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें रोहित और कोहली पर रहेंगी।

रायपुर के शहीर वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर एकमात्र वनडे जनवरी 2023 में खेला गया था जब पिच से मिलने वाली सीम की मदद से मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड टीम को 108 रन पर आल आउट कर दिया था। भारत ने 30 ओवर बाकी रहते आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। यहां दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में भी भारत ने 20 रन से जीत दर्ज की थी।

बीच दूसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले 1:00 बजे होगा। दूसरा वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा जियो हॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। इस मैच में यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि भारत प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करता है या नहीं। पहले मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान केएल राहुल का बल्ला चला था, लेकिन यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और वाशिंगटन सुंदर प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे।

भारतीय टीम पहले मैच में तीन स्पिनर और इतने ही तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी। ऋषभ पंत की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला था, जबकि ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर खेले थे। इस बात की संभावन कम है कि भारत इस मैच में कोई बड़े बदलाव करे।

अगर टीम प्रबंधन बेंच स्ट्रेंथ परखना चाहेगा तो ऋतुराज की जगह पंत को मौका मिल सकता है। पंत और केएल राहुल दोनों ही इस सीरीज का हिस्सा हैं। केएल नियमित कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे हैं तो यह तय है कि वह मैच में होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि पंत और राहुल के साथ एकादश में कैसे फिट हो सकते हैं?

ऋतुराज गायकवाड़ को टीम प्रबंधन समय देना चाहेगा क्योंकि एक मैच में विफलता से उनका प्लेइंग-11 से हटना आदर्श स्थिति नहीं होगी। पहला मैच जीतने के बावजूद भारत की चिंता कम नहीं हुई है। लिस्ट ए क्रिकेट में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले गायकवाड़ को चौथे नंबर पर भेजा गया, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं दिखे। केएल राहुल छठे नंबर पर उतरे। वाशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी क्रम में प्रयोगों की आदत हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में तीसरे नंबर पर उतरने के बाद उन्हें पहले वनडे में पांचवें नंबर पर भेजा गया, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। गेंदबाजी में उन्होंने तीन ही ओवर डाले और 18 रन दिए। हालांकि, नीतीश रेड्डी को वाशिंगटन की जगह मौका मिलेगा इसकी संभावना कम नजर आती है।

Related Posts