भिलाई। सीमा सुरक्षा बल के जवान जहां एक ओर अपनी जान की बाजी लगाकर देश को नक्सल मुक्त बनाने मे लगे है वही दुसरी ओर समाज एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे है जिनमे कांकेर में दुर दराज में फैंले गांवो मेे गरीबों एवं विधार्थियों को जरुरत की चीजें मुहैया कराना, गांव को गोद लेना, मुफ्त में चिकित्सा प्रदान करना, बेरोजगार युवाओ को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत रोजगार प्रशिक्षण देना, ट्राईबल युथ प्रोग्राम के तहत आदिवासी बच्चों को भारत भ्रमण मे ले जाना और प्रदेश की संस्कृति को देश के समक्ष रखना इत्यादि।
इसी कड़ी में सीमा सुरक्षा बल श्री शंकरा विद्यालय, सेक्टर 10, भिलाई के विधार्थियों को अनुशासित, स्वावलम्बी और उनमें देश भक्ति की भावना बढाने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है जिससे विधार्थियों का मानसिक, बौद्विक और सामाजिक विकास होगा जिससे वे जिम्मेदार नागरिक बनेगें। सीमा सुरक्षा बल के इस कार्य की स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापको ने भूरी भूरी सराहना की है।
इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के महानिरिक्षक इंदराज सिंह ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल, सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक उतरदायित्व का निर्वाह पूरे कर्मनिष्ठा के साथ करने के लिए कटिवद्व है। इसके साथ ही उन्होने छात्र छात्राओ को संदेश दिया कि आप भारत के भविष्य है और आपके द्वारा किया जाने वाला सराहनीय प्रयास आपके उज्जवल भविष्य को बनाने के साथ-साथ देश के विकास मे मील का पत्थर साबित होगा।















