BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 99.37% छात्र पास, यहां चेक कर अपना रिजल्ट , ये रहा Direct Link

नईदिल्ली (ए)। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परिणाम 2021 घोषित हुआ। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 को दोपहर 2 बजे इंटरमीडिएट परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 12वीं का ओवरऑल पासिंग परसेंटेज 99.37 प्रतिशत रहा है। छात्र, अब सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE 12th result 2021) चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

99.37% रहा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
साल 2021 में, कुल 12,96,318 छात्रों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करके हायर एजुकेशन के लिए क्वालीफाई किया है जबकि 65,184 छात्रों का परिणाम अभी जारी होने बाकी हैं। सीबीएसई 12वीं के परिणाम का पासिंग परसेंटेज 99.37 रहा है।

ऐसे चेक करें CBSE 12th Inter Result 2021
चरण 1: ऊपर बताई गई किसी एक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: नया पेज खुल जाएगा।
चरण 4: यहां अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
चरण 5: स्क्रीन पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 खुल जाएगा।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकालकर रखें।

 

Related Posts