BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सीबीआई अधिकारी बताकर 54 लाख रूपये से अधिक का सायबर फ्राड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थिया नम्रता चन्द्राकर निवासी प्रगति नगर रिसाली के द्वारा थाना नेवई में आवेदन पेश किया कि दिनांक 29.04.2025 को मोबाईल 8473927649, 7077631410 एवं 7818090229 के धारक द्वारा स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर आवेदिका के पिता को विडियो काल कर उनके नाम का केनरा बैक का खाता को नरेश गोयल को बेचे हो जिसमें 02 करोड़ रू का मनी लांड्रिंग हुआ है।

उनका सहयोग करने कहकर सभी सदस्यों की संपत्ति की सारी जानकारी लेकर, गिरफ्तारी का भय दिखाकर अलग अलग खातें व किस्तों में दिनांक 29.04.2025 से 29.05.2025 के मध्य 54,90,000 रू छलपूर्वक जमा कराकर ठगी करने के सबंध में पेश किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना नेवई में अपराध क्रमांक 156/ 25 धारा 318(4) बीएनएस 67 (डी) आई.टी.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी मोबाईल धारक एवं लाभार्थी बैक खाता धारक की तकनीकी सहायता से एवं बैक से जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी लखनऊ उ.प्र. का होना पाए जाने पर आरोपी पतासाजी हेतु टीम रवाना की गई। लखनऊ में संदेही दीपक, गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार, शुभम श्रीवास्तव साजी कर प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर बताए आरोपी कृष्ण का परिचय, सोहित के माध्यम से शुभम श्रीवास्तव से हुआ।

आरोपी दीपक गुप्ता कृष्ण कुमार का दोस्त है जिसने बताया कि मोहल्ले का निवासी राजेश विश्वकर्मा का यूनियन बैक शाखा पी.एन. रोड लखनऊ में है जिसने फ्राड के रकम के लिये अपने खाता को दिया एवं धोखाधड़ी में सहयोग करने के लिये तैयार हुआ।

राजेश के यूनियन बैक खाता में दिनांक 29.05.2025 को 09 लाख रूपये फ्राड का रकम आया जिसे राकेश द्वारा सेल्फ चेक के माध्यम से रकम को निकलकर राजेश कृष्णा और दीपक को शुभम ने कमीशन के तौर पर 36 हजार रूपये दिया और शेष 08 लाख 64 हजार अपने पास रखा और अपने अन्य साथी लाईक, राज, फबैलो और उज्जवल को अपना कमीशन लेकर दिया।

आरोपियों से घटना प्रयुक्त मोबाईल एवं आधार कार्ड को विधिवत जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य जानकारी हेतु पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला थाना प्रभारी नेवई, उप. निरी. सुरेन्द्र तारम, सउनि रामचंद्र कंवर, प्रआर सूरज पांडेय, आरक्षक रवि बिसाई एवं सायबर टीम का महत्तवपूर्ण योगदान रहा है।

गिरफ्तार आरोपी: 1. दीपक गुप्ता उम्र 19 साल निवासी थाना हजरत ‍गंज जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश

2. राजेश विश्वकर्मा उर्फ राजू पेंटर उम्र 36 साल निवासी थाना हजरत गंज जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश

3. कृष्ण उर्फ कृष उम्र 19 साल निवासी थाना हजरत गंज जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश

4. शुभम श्रीवास्तव उम्र 25 साल निवासी ‍ त्रिवेणी नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

Related Posts