BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, NSC, KVP, पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट स्कीमों पर सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें

पीपीएफ सुकन्या समृद्धि योजना पर दिए जाने वाले ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है…

नईदिल्ली (ए)। सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों को बढ़ाने का एलान किया है. किसान विकास  पत्र, पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओ एनएससी और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी है. वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही जनवरी से मार्च तक के लिए इन बचत योजनाओं पर 20 से 110 बेसिस प्वाइंट ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि पीपीएफ सुकन्या समृद्धि योजना पर दिए जाने वाले ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

बचत योजना तीसरी तिमाही में ब्याज चौथी तिमाही में ब्याज
सेविंग डिपॉजिट 4.00% 4.00%
1 साल का डिपॉजिट 5.50% 6.60%
2 साल का डिपॉजिट 5.70% 6.80%
3 साल का डिपॉजिट 5.80% 6.90%
5 साल का डिपॉजिट 6.70% 7.00%
5 साल का रेकरिंग डिपॉजिट 5.80% 5.80%
सेीनियर सिटीजन सेविंग 7.60% 8.00%
मंथली इनकम अकाउंट 6.70% 7.10%
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 6.80% 7.00%
पीपीएफ 7.10% 7.10%
किसान विकास पत्र 7.0% (123 महीने) 7.2% (120 महीने)
सुकन्या समृद्धि योजना 7.60% 7.60%

PPF, सुकन्या योजना पर नहीं बढ़ी ब्याज दरें

वित्त मंत्रालय ने जनवरी से अप्रैल तिमाही के लिए पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर 7.1 फीसदी, सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhi Yojna) पर 7.6 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा. पोस्ट ऑफिस की 5 साल की रेकरिंग डिपाजिट पर 5.80 फीसदी ब्याज दर को बरकरार रखा गया है।

रेपो रेट बढ़ने के बाद बढ़ी ब्याज दरें

आरबीआई ने लगातार पांच बार अपनी मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग के बाद पॉलिसी रेट्स रेपो रेट में बढ़ोतरी की है. 8 दिसंबर को रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई थी. जिसके बाद 2022 में रेपो रेट 4 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी हो चुका है.

Related Posts