BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा वैशालीनगर विधानसभा से ठोकेंगे ताल, कहा- ये चुनाव खर्चा, पर्चा नही सिर्फ चर्चा पर लडा जायेगा

भिलाई। नगर निगम भिलाई के निर्दलीय पार्षद के रूप में लगातार जीत हासिल करने वाले भिलाई निगम के वरिष्ठ पार्षद वषिष्ठ नारायण मिश्रा ने भी अब वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से अपना ताल ठोक दी है। अब वे भी यहां से विधायक के लिए चुनाव लडने जा रहे हैं, और वे अपना नामांकन आखिरी में दालिख करेंगे।

आप को बता दें कि आज से दुर्ग जिला में भी होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि आगामी 30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने का सिलसिला प्रत्याशियों का जारी रहेगा। कोई भी राजनीतिक दल का प्रत्याशी दो नवंबर तक अपना नाम वापस भी ले सकते हैं लेकिन वरिष्ठ पार्षद वषिष्ठ नारायण मिश्रा का कहना है कि वे अपना नाम वापस नही लेंगे।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से वह चुनाव लडेंगे। अब देखना यह है कि कांग्रेस और भाजपा के एमएलए प्रत्याशी मुकेश चंद्राकार और रिकेश सेन में से किसको लाभ या हानि होगी। या फिर कही ऐसा तो नही वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ही दो की लडाई में बाजी ना मार लें। इसकी चर्चा अभी से चौक चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर शुरू हो गई है।

वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने आगे कहा कि वह भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से इस चुनावी रणभेरी में नही कुदेंगे चूंकि वहां भाजपा के सीनियर व कददावर नेता प्रेमप्रकाश पाण्डेय व युवा विधायक देवेन्द्र यादव कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, मैं उनके खिलाफ में नही लड सकता हूं, इसलिए वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतर रहा हूं। मुझे ना ज्यादा पैसों की जरूरत है, और ना ही ज्यादा लोगों की। 25-30 युवा साथी के साथ नुक्कड सभा व आम सभाएं लेकर हम वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में बेहतरीन माहौल बना देंगे जो हमारी जीत का बडा आधार होगा।

उन्होंने आगे कहा कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र काफी बडा है, और यह औद्यौगिक तीर्थ है। उन्होंने ये भी कहा कि ये चुनाव खर्चा, पर्चा नही सिर्फ चर्चा पर लडा जायेगा। लगातार मैं और मेरे समर्थक व साथी शुरू से ही जनसेवा का कार्य करते आये है और जनभावनाओं का कद्र किये हैं। जनता से सीधा हम जुडे रहे। उसका लाभ हमें इस चुनाव में मिलेगा। ऐसी मेरी उम्मीद है और लगातार हम जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन को समय समय पर अपना सुझाव व सहयोग देते रहे है।

Related Posts